दिल्ली, नई दिल्ली और एनसीआर में क्या अंतर है?

    What is the difference between Delhi, New Delhi and NCR?

    What is difference between Delhi, New Delhi and NCR? अक्सर आपने कई वेब सीरीज, सीरियल, फिल्मों में या आम लोगों से सुना होगा कि “हम दिल्ली एनसीआर से है” और तब कभी न कभी आपने सोचा होगा कि दिल्ली और एनसीआर में क्या अंतर है? साथ ही, यदि दिल्ली और एनसीआर अलग-अलग है तो नई दिल्ली को क्या कहते हैं? आज इस लेख के माध्यम से हम आपको तीनों जगहों के बीच का अंतर बताएंगे तो आइए जानते हैं कि दिल्ली, नई दिल्ली और एनसीआर में क्या अंतर है।

    संक्षेप में समझ लें

    • दिल्ली = केंद्र शासित प्रदेश
    • नई दिल्ली = दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश का शहर और भारत की राजधानी
    • एनसीआर = केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली + हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 24 जिले।

    1. दिल्ली: दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसके अंतर्गत 11 जिले आते हैं और प्रत्येक जिले की अपनी एक तहसील होती है। इन जिलों को दिशा के अनुसार उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, मध्य, शाहदरा और पूर्व में विभाजित किया गया है।

    2. नई दिल्ली: नई दिल्ली जो आज भारत की राजधानी है, वास्तव में 20वीं सदी में ब्रिटिश सरकार ने इसे बनवाया था। 20वीं शताब्दी में, जब ब्रिटिश सरकार ने अपनी राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित की, तो उन्होंने दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश में नई दिल्ली जिला बनाया, जो ब्रिटिश काल से भारत की राजधानी रही है। सरल शब्दों में, नई दिल्ली दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश का सिर्फ एक शहर/जिला है।

    3. एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र): एनसीआर का मतलब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है और यह क्षेत्र दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बना है। दूसरे शब्दों में कहें तो दिल्ली केंद्रशासित प्रदेश के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 24 जिलों को मिलाकर NCR का गठन किया गया है।