Chaitra Navratri 2023 | चैत्र नवरात्रि 2023 पर बन रहा है ये महासंयोग, जानिए खास बात

Chaitra Navratri 2023 Muhurat Information
Chaitra Navratri 2023 Muhurat Information : फाल्गुन मास की समाप्ति के बाद चैत्र मास का प्रारंभ होता है। चैत्र मास का पहला दिन नववर्ष का पहला दिन होता है। चैत्र मास के पहले दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार नववर्ष 22 मार्च 2023 दिन बुधवार से शुरू हो रहा है इसी के साथ चैत्र नवरात्रि शुरू हो जाएगी जो 31 मार्च तक चलेगी। इस बार यह पर्व 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा।
3 शुभ संयोग : इस बार नवरात्रि शुक्ल योग में शुरू हो रही है। इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। ब्रह्म योग के बाद इंद्र योग भी लगेगा। इन योगों में देवी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
शुक्ल योग : प्रात: 9 बजकर 18 मिनट तक।
ब्रह्म योग : 9 बजकर 19 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजे तक रहेगा।
इंद्र योग : ब्रह्म योग के बाद इंद्र योग प्रारंभ होगा।
चैत्र नवरात्रि कलश और घट स्थापना मुहूर्त : 22 मार्च 2023 को सुबह 06 बजकर 29 से सुबह 07 बजकर 39 तक घर स्थापना कर सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 05:06 से 05:54 तक।
अमृत काल : सुबह 11:07 से 12:35 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:47 से 03:35 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:50 से 08:01 तक।