Diwali 2023 | दिवाली पर इस पानी से करें स्नान, घर आएंगी धन की देवी

Diwali 2023

Diwali 2023 | दिवाली का त्योहार सनातन धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो वे बहुत कारगर साबित होते हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे दिवाली के दिन किए जाने वाले विशेष स्नान के बारे में, जो आपकी सभी समस्याओं को पल भर में दूर कर देगा।

गंगा स्नान

दिवाली के दिन नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से आपका शरीर शुद्ध हो जाता है। साथ ही मां गंगा का आशीर्वाद भी मिलता है।

गुलाब जल से स्नान करें

अगर आपके जीवन में लगातार आर्थिक परेशानियां आ रही हैं तो आपको नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाना चाहिए। दिवाली के दिन यह उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।

जल में दूध मिलाकर स्नान करना

दिवाली के दिन नहाने के पानी में दूध मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से आपका चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही आपका मानसिक कष्ट भी समाप्त हो जाता है।

शारीरिक रोगों का अंत होगा

दिवाली के दिन नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें, ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही बृहस्पति ग्रह भी मजबूत होता है।

नहाते समय इन मंत्रों का जाप करें

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।

मंत्र जाप के लाभ

अगर आप नहाते समय इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके ऊपर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाते हैं। इससे जीवन में सकारात्मकता भी आती है। ऐसे में इस मंत्र का जाप हर किसी के लिए बहुत फलदायी होता है।