संत अच्युतानंद दास की 25 भविष्यवाणियां

Saint Achyutananda Das 25 Predictions

Saint Achyutananda Das 25 Predictions | संत अच्युतानंद दास ने अपनी योग शक्ति के बल पर भविष्य ग्रंथ लिखा था। कहा जाता है कि ‘मालिका’ नाम की 21 लाख पुस्तकें हैं। ये ग्रंथ ओडिशा के मठों, मंदिरों और जगन्नाथ पुरी के महंतों में अलग से रखे गए हैं, लेकिन अच्युतानंद दास ने भविष्य के विषय पर 318 किताबें लिखीं।

इन पुस्तकों को अच्युतानंद मलिका के नाम से जाना जाता है। हालाँकि, कई लोग अब उनके नाम पर झूठी भविष्यवाणियाँ प्रचारित कर रहे हैं, जो कि भविष्य मलिका में भी नहीं लिखी गई हैं। भविष्य मलिका के अनुसार पृथ्वी तीन चरणों से गुजर रही है। पहला कलयुग का अंत होगा, दूसरा महाविनाश होगा और तीसरा एक नए युग का आगमन होगा।

1. किसान खेती का काम बंद कर देंगे और जंगली जानवर गांव और शहर पर हमला करने लगेंगे।

2. पृथ्वी की धुरी बदल जाएगी, इसके बाद कई भूकंप आएंगे।

3. आसमान में दो सूरज उगने का अहसास होगा. यह एक खगोलीय पिंड होगा, जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा और ओडिशा डूब जाएगा।

4. समुद्र का जलस्तर बढ़ जाएगा और पानी जगन्नाथ मंदिर की 22वीं सीढ़ी तक आ जाएगा. फिर उनके भक्त भगवान की मूर्ति को छठियाबाटा ले जाएंगे।

5. पृथ्वी पर होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के कारण 7 दिनों तक पृथ्वी पर अंधेरा रहेगा। कहा जा रहा है कि यह घटना 2022 से 2029 के बीच होगी।

6. एक तरफ प्राकृतिक आपदाएँ होंगी तो दूसरी तरफ महायुद्ध होगा। शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करते ही तृतीय विश्व युद्ध प्रारम्भ हो जायेगा।

7. तीसरा विश्व युद्ध 6 साल 6 महीने तक चलेगा। 13 मुस्लिम देशों के साथ मिलकर भारत पर हमला करेगा चीन! आखिरी 13 महीनों में भारत युद्ध में शामिल रहेगा और ये भारत की लड़ाई होगी। इसमें भारत की जीत होगी। भारत न केवल अपने शत्रुओं को सदैव के लिए नष्ट कर देगा बल्कि विश्व गुरु भी बनेगा।

8. भारत का अंतिम राजा एक शक्तिशाली हिंदू राजा होगा, जो योगी पुरुष होगा और जिसकी कोई संतान नहीं होगी. उसमें विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह धर्म की सहायता से शांति स्थापित करने में सक्षम होगा।

9. उस समय ओडिशा के अंतिम राजा गजपति महाराज होंगे। इस दौरान भगवान कल्कि प्रकट होंगे, जो युद्ध में भारत का साथ देंगे।

10. अमेरिका का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जायेगा. चीन कई टुकड़ों में टूट जायेगा. पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जायेगा. पाकिस्तान से मिलकर लड़ने वाली शक्ति कमजोर और दयनीय हो जायेगी। रूस एक हिंदू देश बन जाएगा. यूरोप युद्ध लड़ने के लायक नहीं रहेगा. वहां की जनसंख्या नगण्य होगी।

11. यूरोप की लगभग सारी जनसंख्या नष्ट हो जायेगी। अंत में रूस को सफलता मिलेगी। आने वाला अवतार विजयी रूस को अपने अधीन कर लेगा।

12. लोग कीड़े-मकोड़ों की तरह मर जायेंगे और दुनिया की आबादी सिर्फ 64 करोड़ रह जायेगी। चीन नष्ट हो जायेगा, रूस एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।

13. भविष्य मलिका के अनुसार 2025 के बाद का समय प्रलय के समान होगा। तभी लोगों का उद्धार होगा, तभी वे सत्य और धर्म के मार्ग पर चलेंगे।

14. भारत के संदर्भ में कन्नड़ में लिखी गई एक भविष्यवाणी के अनुवाद में कहा गया है कि 6 और 7 का योग 13 है, और इसमें 13 जोड़ने पर संख्या 26 प्राप्त होती है। इसी संख्या 26 के माध्यम से अच्युतानंद दास ने भविष्यवाणी की है भारत पर आक्रमण होने कि भविष्यवाणी कि है। जब शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब भारत पर संकट के बादल छा जायेंगे। साल 2024 में शनि कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

15. शनि जब मीन राशि में प्रवेश करेगा तो वहां ढाई वर्ष तक रहेगा। भविष्यवाणी के अनुसार देश की बागडोर एक ऐसे संत के हाथ में होगी जो अविवाहित होगा।

16.जगन्नाथपुरी को जोड़ने वाली राष्ट्रीय सड़क का निर्माण किया जायेगा। उड़ीसा का अंतिम राजा एक बालक बूढ़ा होगा। यानी ये बच्चों जैसा होगा। भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी मंदिर के ऊपर से पत्थर गिरेंगे और मंदिर का झंडा कई बार गिरेगा। इस दौरान प्राकृतिक आपदा के कारण भारत में नीलांचल (जगन्नाथपुरी) समुद्र के गर्भ में समा जायेगा।

17. धार्मिक संस्कार और गुरुओं का अनादर किया जाएगा, और कपटी लोग धर्मगुरु बन कर लोगों को धोखा देंगे। भविष्य में लोगों के मन से धर्म, संवेदनशीलता, प्रेम और संस्कार समाप्त हो जायेंगे। धर्मपरायण और धार्मिक भक्तों का मज़ाक उड़ाया जाएगा।

18. धीरे-धीरे आस्तिकों की संख्या कम हो जायेगी और यह दुनिया आस्तिक और नास्तिक में बंट जायेगी। मनुष्य व्यभिचारी हो जायेंगे. पुरुष का पुरुष से और स्त्री का स्त्री से अप्राकृतिक संबंध बनेगा।

19. मनुष्य के घर पर जानवरों का आक्रमण होगा। आने वाले दिनों में हम इंसान और जानवरों को लड़ते हुए देखेंगे। जंगली जानवर शहरों में घूमते रहेंगे।

20. प्राकृतिक आपदाएं तबाही मचाएंगी, लोग विचित्र महामारी और बीमारियों से परेशान रहेंगे. हवाएं लोगों को खूब परेशान करेंगी. महंगाई इतनी बढ़ जाएगी कि लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

21. कलयुग के अंत में जीवनदायक सूर्य जीवनदायक हो जाएगा। महागुप्त पद्म कल्प के अनुसार, भगवान जगन्नाथ अपने हाथ में 12 हाथ की तलवार लेकर पूरी पृथ्वी पर घूमेंगे और सभी मलेच्छ लोगों का वध करेंगे। जब सभी लोग मारे जायेंगे तभी कलियुग का अंत होगा। भगवान कल्कि सम्भल गांव में रहेंगे। संभल का गांव भी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में ही है। भगवान कल्कि का नाम चक्रमणि या चक्रधर होगा। उनके पिता का नाम विष्णुशर्मा होगा।

22. महाभारत के युद्ध को लेकर उनकी भविष्यवाणी भी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि महाभारत के युद्ध के दौरान कई लोग किसी कारणवश इस युद्ध में भाग नहीं ले सके थे। वे सभी योद्धा युद्ध लड़ना चाहते हैं और अब उनकी इच्छा कलयुग के अंत में पूरी होगी जब कल्कि अवतार का जन्म होगा। यहाँ तक कि भगवान बलराम भी युद्ध में भाग नहीं ले सके। बलरामजी को जगन्नाथपुरी में बलबद्र के नाम से जाना जाता है। कलयुग के अंत में बलरामजी अवतरित होंगे। और कलयुग के अंत में महाभारत का अधूरा युद्ध फिर से लड़ा जाएगा।

23. इसके बाद एक हजार वर्ष तक शान्ति का युग रहेगा।

24. देश में धार्मिक उन्माद बढ़ेगा, आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होगी, लेकिन हालात सुधारने के लिए संन्यासी देश का नेतृत्व करेगा।

25. माँ और बेटी समाज में अपने यौवन को बीभत्स रूप से प्रदर्शित करेंगी, जिससे समाज में फूहड़ और उतावला व्यवहार प्रतिष्ठा से देखा जाएगा।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।