Mahabharani Shradh 2023 : महाभरणी श्राद्ध आज, जानें इस दिन किन पितरों को दिया जाता है तर्पण

Mahabharani Shradh 2023

Maha bharani Shradh 2023: पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो गया है और 14 अक्टूबर को समाप्त होगा। पितृ पक्ष में पड़ने वाला महा भरणी श्राद्ध आज यानी 2 अक्टूबर को किया जाएगा। चूँकि यह श्राद्ध पितृ पक्ष के दौरान भरणी नक्षत्र में किया जाता है इसलिए इसे महाभरणी श्राद्ध कहा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि भरणी श्राद्ध का फल गया तीर्थ में किए गए श्राद्ध के समान होता है।

इसलिए इस शुभ संयोग पर श्राद्ध अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि भरणी नक्षत्र के संयोग में चतुर्थी या पंचमी तिथि पर पितृ संस्कार करना बहुत विशेष होता है। महालया के दौरान यह दिन सबसे खास माना जाता है.

इस पितरों का किया जाता है श्राद्ध

परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु के एक वर्ष बाद भरणी श्राद्ध करना आवश्यक होता है। जो लोग अविवाहित मरते हैं उनका श्राद्ध पंचमी तिथि को किया जाता है और उस दिन भरणी नक्षत्र हो तो और भी अच्छा होता है। इसके अलावा जो व्यक्ति अपने जीवनकाल में तीर्थयात्रा नहीं करता है, उसे गया, पुष्कर आदि स्थानों पर भरणी श्राद्ध करना पड़ता है, ताकि उसे मोक्ष की प्राप्ति हो सके।

भरणी नक्षत्र का स्वामी है यम

पितरों के त्योहार में भरणी श्राद्ध को बहुत खास माना जाता है। अग्नि और गरुड़ पुराण के अनुसार इस दिन पितरों के लिए श्राद्ध करने से उन्हें तीर्थ श्राद्ध का फल और मोक्ष मिलता है। भरणी नक्षत्र में किये गये श्राद्ध से यम प्रसन्न होते हैं। इससे पितरों पर यम की कृपा बनी रहती है।

भरणी श्राद्ध का समय

जिस प्रकार कोई भी श्राद्ध कुतुप वेला और मध्याह्न काल में किया जाता है। इसी तरह भरणी श्राद्ध भी इन्हीं शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। यह शुभ समय दिन का आठवां शुभ समय है। जो कि 48 मिनट का है. 2 अक्टूबर यानी आज यह शुभ समय सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा. आज भरणी नक्षत्र कल शाम 7 बजकर 27 मिनट से शुरू हो चुका है और इसका समापन 2 अक्टूबर यानी आज शाम 6 बजकर 24 मिनट पर होगा. महाभरणी श्राद्ध के दिन किए गए पिंडदान का भी विशेष महत्व है।

महाभरणी श्राद्ध से कितने श्राद्ध बाकी?

03 अक्टूबर 2023, मंगलवार पंचमी श्राद्ध
04 अक्टूबर 2023, बुधवार षष्ठी श्राद्ध
05 अक्टूबर 2023, गुरुवार सप्तमी श्राद्ध
06 अक्टूबर 2023, शुक्रवार अष्टमी श्राद्ध
07 अक्टूबर 2023, शनिवार नवमी श्राद्ध
08 अक्टूबर 2023, रविवार दशमी श्राद्ध
09 अक्टूबर 2023, सोमवार एकादशी श्राद्ध
10 अक्टूबर 2023, मंगलवार मघा श्राद्ध
11 अक्टूबर 2023, बुधवार द्वादशी श्राद्ध
12 अक्टूबर 2023, गुरुवार त्रयोदशी श्राद्ध
13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार चतुर्दशी श्राद्ध
14 अक्टूबर 2023, शनिवार सर्व पितृ अमावस्या