Free Fire India का APK कब और कहां से डाउनलोड करें? पुरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप

Free Fire India APK Download

Free Fire India APK Download | गेम जल्द ही लॉन्च हो सकता है। गेम डेवलपर गरेना कुछ ही हफ्तों में अपना बैटल रॉयल गेम लॉन्च कर सकता है। यह फ्री फायर गेम का भारतीय वर्जन होगा जिसे पिछले साल फरवरी 2022 में बैन कर दिया गया था। 31 अगस्त 2023 को यानी करीब डेढ़ साल बाद गेम डेवलपर ने इस बैटल रॉयल गेम को दोबारा लॉन्च करने का फैसला किया है।

Free Fire India गेम को लॉन्च करने से पहले इसका ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें गेम-प्ले से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। फ्री फायर इंडिया को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन गेम डेवलपर ने इसके लॉन्च को कुछ हफ्तों के लिए टाल दिया है।

APK लिंक कब आएगा?

Free Fire India को Google Play Store और Apple App Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस गेम के लिए खिलाड़ी प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। गेम लॉन्च होते ही यह गेम खिलाड़ियों के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कई खिलाड़ी इस गेम के एपीके लिंक के बारे में सर्च कर रहे हैं। हालाँकि, गेम डेवलपर द्वारा इसका आधिकारिक एपीके लिंक जारी नहीं किया गया है। ऐसे में हमारी सलाह है कि इंटरनेट पर उपलब्ध गेम से संबंधित कोई भी फर्जी एपीके लिंक इंस्टॉल न करें।

Free Fire India की शुरुआती फाइट आसानी से जीत पायेंगे, फॉलो करें प्रो टिप्स

Free Fire India की रिलीज को लेकर कई गेमर्स का कहना है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. गेम के लॉन्च के साथ ही इस गेम का एपीके लिंक भी लाइव हो जाएगा। गेम लॉन्च होने के बाद ही एंड्रॉइड यूजर्स इस गेम के एपीके को एक्सेस कर पाएंगे और गेम को डाउनलोड कर पाएंगे।

Free Fire India यह गेम Google Play Store पर मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करते समय खिलाड़ी ऑटो डाउनलोड विकल्प का चयन कर सकते हैं। ऐसा करने से गेम लॉन्च होते ही उनके फोन में डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी फ्री फायर का भारतीय संस्करण खेल सकेंगे।

इंडिया स्पेसिफिक फीचर्स

Free Fire India में भारतीय खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए, फ्री फायर इंडिया जैसे पोपुलर गेम में कई भारत से जुडी विशिष्ट सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी, जो मानक फ्री फायर गेम में उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा इसमें पैरेंटल कंट्रोल, प्ले-टाइम लिमिट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फ्री फायर इंडिया गेम अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। हालाँकि, गेम डेवलपर ने अभी तक गेम के लॉन्च के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

इसे भी पढे

Free Fire India में मिल सकते हैं ये रेयर बंडल, गेम को बनायेंगे और भी मजेदार