Free Fire से अलग होगा Free Fire India, गेम-प्ले में होंगे ये बड़े बदलाव

Free Fire India

Free Fire India (फ्री फायर गेम) की तुलना में फ्री फायर इंडिया के गेम-प्ले में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फ्री फायर इंडिया की घोषणा करते समय गरेना ने यह स्पष्ट कर दिया था कि इसमें कुछ भारत विशिष्ट सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस गेम के भारत में दोबारा लॉन्च होने के साथ ही इसे एक नया नाम भी मिल गया है।

पिछले साल फरवरी 2022 में गरेना के इस बैटल रॉयल गेम को भारत सरकार ने बैन कर दिया था। बैन के डेढ़ साल बाद गरेना ने फ्री फायर फैन्स को खुशी दी और पिछले महीने 31 अगस्त को इसके लॉन्च की पुष्टि की। इस गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन गरेना ने एक दिन पहले ही इसकी लॉन्चिंग को कुछ हफ्ते के लिए टालने का ऐलान कर दिया था।

यह गेम दोबारा कब लॉन्च होगा इसके बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। फ्री फायर गेमिंग कम्युनिटी के मुताबिक यह गेम अगले महीने यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।

Free Fire India लॉन्च की आ गई डिटेल्स, जनिये कब खेल सकेंगे गेम?

यह गेम Google Play Store और Apple App Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर इस गेम के लिए 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से ज्यादा प्लेयर्स ने प्री-रजिस्ट्रेशन कराया है। आइए जानते हैं फ्री फायर इंडिया मौजूदा फ्री फायर गेम से कितना अलग होगा।

गेम-प्ले में होंगे ये बदलाव

गरेना ने फ्री फायर इंडिया का एक वीडियो टीज़र जारी किया है, जिसमें इसके गेम-प्ले की झलक देखी जा सकती है। गरेना ने अपने वीडियो में बताया है कि उसने कुछ इंडिया स्पेसिफिक एक्सक्लूसिव फीचर्स के बारे में बताया है।

Respawn: फ्री फायर इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में कहा गया है कि फ्री फायर इंडिया एक आभासी दुनिया पर आधारित है, जो वास्तविक दुनिया पर आधारित नहीं है। अगर आप इसमें बाहर हो जाते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप दोबारा इस पर वापस आ सकते हैं. इसके अलावा गेम में नई गाड़ियों की स्किन, पालतू जानवर, कैरेक्टर और हथियार देखने को मिलेंगे।

Thala Character: गरेना ने इस गेम के लिए कई भारतीय खेल हस्तियों के साथ साझेदारी की है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, साइना नेहवाल, सुनील छेत्री जैसे नाम शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्री फायर इंडिया में गेम में धोनी पर आधारित थाला कैरेक्टर भी नजर आ सकते हैं, जो अपने क्रिकेट बैट से हमला कर सकते हैं।

गेमप्ले के साथ-साथ गेम डेवलपर्स ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए Playtime Limit, Take-a-Break, Parental Control  जैसे सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े हैं। गेम लॉन्च होने के बाद फ्री फायर इंडिया के गेम-प्ले और इसमें मिलने वाले फीचर्स की पूरी जानकारी और विस्तार से मिलेगी।

Read More

Motorola Edge 40 Neo अब 32MP सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन