Free Fire India की वापसी पर बड़ा संकट, इस वजह से नहीं हुई लाँचिंग

Big crisis over the return of Free Fire India

Free Fire India की लॉन्चिंग पर फिर एक बार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। Garena ने अगस्त के आखिरी हफ्ते में फ्री फायर (Free Fire)की वापसी की घोषणा की थी और गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले बैटल रॉयल गेम (Battle Royale Game) की लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। तब से, गरेना ने फ्री फायर इंडिया के लॉन्च से संबंधित कोई अपडेट साझा नहीं किया है।

हालाँकि, गेमिंग समुदाय का मानना है कि फ्री फायर इंडिया नवंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। गरेना का यह बैटल रॉयल गेम फिलहाल Google Play Store और Apple App Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है।

Garena ने इस वजह से टाली लाँचिंग?

Garena ने गेम की लॉन्चिंग को आगे बढ़ाते हुए कहा था कि हम यूजर्स को बेहतर अनुभव देना चाहते हैं, जिसके लिए हम गेम की लॉन्चिंग को कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा रहे हैं। इसके बाद से गेम डेवलपर की ओर से गेम के लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। गरेना द्वारा गेम लॉन्च की तारीख को स्थगित करना इस बात का संकेत दे रहा है कि भारत में फ्री फायर की वापसी फिर से मुश्किल में है।

गरेना के इस बैटल रॉयल गेम को 14 फरवरी 2022 को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया था। IT एक्ट 69A के उल्लंघन के कारण सरकार ने इस गेम को भारत में बैन कर दिया था। हालाँकि, इसका मैक्स वर्जन Google Play Store पर उपलब्ध है और खिलाड़ी इसे खेल रहे हैं।

गेम में इंडिया स्पेसिफिक फीचर्स

Free Fire को भारत में नए नाम फ्री फायर इंडिया के साथ लॉन्च करने की घोषणा की गई थी। गेम में भारत विशिष्ट फीचर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। गरेना द्वारा जारी गेम के टीज़र में कई प्रसिद्ध खेल हस्तियों जैसे महेंद्र सिंह धोनी, साइना नेहवाल आदि को दिखाया गया है।

Free Fire India के लॉन्च की घोषणा के बाद फ्री फायर प्रशंसक खुश हो गए। गेम को 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से ज्यादा प्लेयर्स ने Google Play Store और Apple App Store पर प्री-रजिस्टर्ड किया है। गेम के डेटा को स्टोर करने के लिए गरेना ने योट्टा डेटा सर्विसेज के साथ भी साझेदारी की है। ऐसे में गेम के लॉन्च को लेकर फैंस अभी भी असमंजस में हैं।

इसे भी पढ़े

Maruti Suzuki Upcoming Cars | मारुति सुजुकी की 3 आगामी कारें, जबरदस्त डिजाइन, फीचर्स और इंजन से होंगी लैस, पढ़ें सारी डिटेल