Top 5 Best Selling Hatchback September | सितंबर 2023 की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग हैचबैक, डिजाइन, फीचर्स और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

Top 5 Best Selling hatchbacks September 2023

Top 5 Best Selling hatchbacks September 2023 | सितंबर 2023 ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए बेहद रोमांचक रहा क्योंकि इस महीने में कई कंपनियों ने अपनी नई कारें लॉन्च कीं और कारों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई। हमेशा की तरह इस महीने भी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने हैचबैक सेगमेंट में अपना दबदबा कायम रखा; क्योंकि इस महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली पांच हैचबैक कारें इसी कंपनी की थीं। अगर आप नई हैचबैक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जानें सितंबर 2023 की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की पूरी सेल्स रिपोर्ट।

Maruti Suzuki Baleno

मारुति सुजुकी बलेनो एक प्रीमियम हैचबैक है जिसे कंपनी ने हाल ही में नए अपडेट के साथ बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने सितंबर में इस हैचबैक की 18,417 यूनिट्स बेची हैं, जबकि पिछले साल सितंबर 2022 में कंपनी इस कार की 19,369 यूनिट्स बेचने में सफल रही थी। बिक्री में साल दर साल 6 फीसदी की गिरावट के बावजूद यह कार पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रही है।

Tata Tiago

टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक में टाटा मोटर्स की टियागो पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है, जिसकी सितंबर 2023 में कंपनी ने 6,789 यूनिट्स बेची हैं। अगर पिछले साल की बिक्री पर नजर डालें तो कंपनी ने सितंबर 2022 में 6,936 यूनिट्स बेची थीं। टाटा मोटर्स ने इस हैचबैक की साल-दर-साल बिक्री में 2 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की है।

Maruti Suzuki WagonR

मारुति सुजुकी वैगनआर 16,250 इकाइयों की बिक्री के साथ सितंबर 2023 में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक बन गई है, जबकि कंपनी पिछले साल की समान अवधि में 20,078 इकाइयां बेचने में सफल रही थी। सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट के बावजूद मारुति वैगनआर दूसरे स्थान पर कब्जा करने में कामयाब रही है।

Maruti Alto

मारुति ऑल्टो देश की सबसे कम कीमत वाली हैचबैक है जो सितंबर 2023 में देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक बन गई है। मारुति ने इस महीने केवल 7,791 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल सितंबर 2022 में कंपनी ने 24,844 यूनिट्स की बिक्री की थी। साल दर साल इस कार की बिक्री में 69 फीसदी की गिरावट आई है।

Maruti Suzuki Swift

मारुति स्विफ्ट एक स्टाइलिश हैचबैक है जिसे इसके माइलेज और डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है। मारुति ने सितंबर 2023 में इस हैचबैक की 14,703 यूनिट्स बेची हैं, जबकि पिछले साल सितंबर 2022 में कंपनी इस हैचबैक की केवल 11,988 यूनिट्स ही बेच सकी थी। इस हैचबैक ने साल-दर-साल 23 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हासिल की है।

Read More

Suzuki दिवाली से पहले पेश करेगी अपनी नई Ev कार eWX, क्या यह Maruti Wagon R Electric है?