Suzuki दिवाली से पहले पेश करेगी अपनी नई Ev कार eWX, क्या यह Maruti Wagon R Electric है?

Suzuki eWX

Suzuki eWX: सुजुकी जापान मोबिलिटी शो 2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने जा रही है। अनुमान है कि यह कार सिंगल चार्ज में 230 किमी की ड्राइविंग रेंज देगी। खास बात यह है कि यह कार मारुति सुजुकी वैगन आर की तरह दिखती है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल होने के बाद से लोग इसे वैगन आर इलेक्ट्रिक बता रहे हैं।

पहले इसे ग्लोबल मार्केट में और फिर भारत में होगा लॉन्च  

जानकारी के मुताबिक, जापान मोबिलिटी शो 2023 26 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच टोक्यो में आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में ही सुजुकी eWX ev कार को पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्लोबल मार्केट के बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

बॉडी पर Neon हाइलाइट  मिलेगा

सुजुकी की यह नई कार मिनी वैगन ईवी लुक में आती है। इस कार की लंबाई 3395 मिमी, चौड़ाई 1475 मिमी और ऊंचाई 1620 मिमी है। सुजुकी eWX एक क्रॉसओवर कार है, जिसमें लंबे पिलर वाला सिल्हूट है। कार पर नियॉन हाइलाइट्स हैं, जो इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।

Suzuki eWX

यूनिक लुक के साथ इसमें विंग मिरर

यह कार मिनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट पर बनी है। इसमें सी-आकार की लाइटिंग यूनिट, एलईडी लाइट बार हैं। बॉडी कलर फ्रंट बम्पर इसे अनोखा लुक देता है। इसका फ्रंट बंपर वर्टिकल शेप में है और बीच में ग्रे इंसर्ट है। इसमें यूनिक लुक वाले विंग मिरर लगे हैं।

डोर पैड और डैशबोर्ड पर अलग-अलग रंग

कार में अलॉय व्हील होंगे। इसमें लाल रंग की हेडलाइट्स और बड़े आकार के फ्रंट मिरर हैं। कार का इंटीरियर चौकोर आकार का है, इसमें 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। कार में क्रोम फिनिश वाला सुजुकी बैज मिलेगा, इसमें विंड स्क्रीन के नीचे बेहद छोटे बटन हैं। इसके डोर पैड और डैशबोर्ड पर अलग-अलग रंग हैं।

स्मॉल कंसोल के साथ फ्लोटिंग लुक्स बटन

इसमें छोटे कंसोल के साथ फ्लोटिंग लुक वाले बटन हैं। लोग लंबे समय से मारुति वैगन आर के ईवी वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। भारत में मिड सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों की काफी डिमांड है। सुजुकी ने अपनी इस नई कार को बेहद खूबसूरत लुक दिया है। इसमें कई आकर्षक कलर ऑप्शन मिलेंगे।

इसे भी पढ़े 

Tata Nano जल्द करेगी मार्केट में एंट्री, कम बजट में मिलेंगे लाजवाब फीचर्स