Astro Tips | क्या बार-बार आपके हाथ से फिसल कर गिर रही हैं ये चीजें, समझ लीजिए होने वाला है बुरा

Astro Tips

Astro Tips : काम की अधिकता और जल्दबाजी के कारण कई बार बहुत सी चीजें हाथ से गिर जाती हैं। कई बार मोबाइल या कोई महंगी चीज गिर जाने से बड़ा नुकसान हो जाता है। मोबाइल गिरने पर स्क्रीन टूटने का खतरा रहता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई चीजों का गिरना शुभ होता है तो कई चीजों का गिरना अशुभ होता है। अगर आपके हाथ से फिसलकर बार-बार नीचे गिर रही हैं ये 5 चीजें तो समझ जाइए जीवन में कुछ बुरा होने वाला है। आइए जानते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रसोई में दूध उबालते समय हाथ से गिरना या दूध गिरना सही नहीं है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई परेशानी आने वाली है। दूध का संबंध चंद्रमा से है। इस स्थिति में मानसिक पीड़ा या आर्थिक परेशानी हो सकती है। इसके लिए दूध उबालते समय सावधानी बरतें।

ज्योतिष में नमक का संबंध कुंडली में शुक्र और चंद्रमा से होता है। अगर हाथ से नमक गिरता है या बार-बार हाथ से नमक गिर रहा है तो यह कुंडली में शुक्र और चंद्रमा के कमजोर होने का संकेत है। हाथ से नमक छूटने से परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इससे धन की हानि होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा की थाली हाथ से गिरना शुभ नहीं होता है। इससे इष्ट यानी आराध्य देव नाराज हो जाते हैं। सरल शब्दों में कहें तो परमपिता परमेश्वर जब नाराज होते हैं तो पूजा की थाली हाथ से गिर जाती है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में कुछ बुरा होने वाला है।

तेल का नमक की तरह गिरना भी शुभ नहीं होता है। अगर आपके हाथ से तेल फिसल कर बार-बार गिरता है तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही धन का कोई बड़ा नुकसान होने वाला है। इससे आप कर्जदार भी बन सकते हैं। ऐसे लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं।

हाथ से सिंदूर का गिरना ठीक नहीं है। अगर आपके हाथ से भी सिंदूर की डिब्बी गिर जाए तो समझ लीजिए आपके जीवन में जल्द ही कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है। साथ ही विवाहित स्त्रियों के पति पर संकट आता है। गिरे हुए सिंदूर पर पांव न रखें और न ही झाडू लगाएं।