Shah Rukh Khan On Suhana Khan: शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) जल्द ही द आर्चीज नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
इस बीच, सुहाना खान ने एक प्रमुख मेकअप ब्रांड मेबेलिन का समर्थन किया है। इसको लेकर मुंबई में प्रेस वार्ता की गई। इस मौके पर सुहाना खान ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थीं।
सुहाना खान आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने भी आईं
यह पहली बार था जब सुहाना खान (Suhana Khan) आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने भी आईं। उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब भी दिए हैं। अब शाहरुख खान ने इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर बनाया गया एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपनी बेटी की तारीफ की है।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, बेटा ब्रांड के लिए बधाई। आप बहुत अच्छे लग रहे थे। आपने बहुत अच्छा बोला, शानदार और अगर मैं अपनी बात कहूं तो हमने आपको अच्छी तरह से पाला है। लव यू माय लिल लेडी इन रेड।
सुहाना खान ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘लव यू, सो क्यूट’
इसका जवाब देते हुए सुहाना खान ने लिखा, लव यू, सो क्यूट। पिता और बेटी के बीच हुई इस दिलचस्प बातचीत को फैंस ने काफी पसंद किया है. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर भी वायरल हो गया है।
गौरतलब है कि ब्रांड ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट किया था। यह घटना मंगलवार रात की है। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना के अलावा अनन्या बिड़ला और पीवी सिंधु को लिया गया है।
Congratulations on Maybelline beta. Well dressed…well spoken…well done & if I may take some credit well brought up! Love u my Lil Lady In Red!! pic.twitter.com/tLnAQlXoTj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 12, 2023
सुहाना खान जल्द ही फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आएँगी
सुहाना खान ने इस मौके पर ऑल रेड ड्रेस पहनी हुई थी। उन्हें अनन्या बिड़ला के साथ पोज देते हुए भी देखा गया था। सुहाना खान जल्द ही फिल्म द आर्चीज में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी।
फिल्म जवान में शाहरुख खान नजर आएंगे। हाल ही में उन्हें गाने की शूटिंग करते देखा गया था। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया है।