Bigg Boss 17 में सेलेब्स के पसंदीदा ओरी को मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 में इस हफ्ते कई बेघर होने वाले हैं, साथ ही कई नए सदस्यों की वाइल्डकार्ड एंट्री भी होगी। इनमें तसनीम नेरुरकर, पूनम पांडे, अध्ययन सुमन, फ्लोरा सेन, भाविन भानुशाली और बांग्लादेशी क्रिकेटर जहांआरा आलम का नाम सामने आया था।

लेकिन इन सबके बीच मेकर्स ने एक एंट्री पक्की कर दी है और वह इन नामों में से एक नहीं है बल्कि वह एक ऐसे प्रतियोगी हैं जो बॉलीवुड सेलेब्स के पसंदीदा हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एंट्री कंफर्म की तो जान्हवी कपूर, शिखर पहरिया, वीर पहरिया और शनाया कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

जी हां, हम बात कर रहे हैं ओरी यानी ओरहान अवत्रामानी की, जिनकी एंट्री बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान कराते नजर आ रहे हैं। दरअसल, प्रोमो में देखा जा सकता है कि ओरहान ढेर सारे सूटकेस के साथ स्टेज पर आते हैं। जिसे देखकर सलमान खान के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

इसके अलावा ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 17 के होस्ट सलमान खान के साथ भी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं यहां से जा रहां हूं। इस पर सबसे पहली प्रतिक्रिया उनकी दोस्त जान्हवी कपूर की आई, उन्होंने लिखा, क्या दुनिया तैयार है। वहीं वीर पहाड़िया ने लिखा, सांप के साथ टाइगर। शिखर पहाड़िया ने लिखा, आप ओरी के पीछे ओरी आपके पीछे टू मच फन, इसके अलावा शनाया कपूर और भूमि पेडनेकर ने फायर इमोजी के साथ रिएक्शन दिया।