Xiaomi ने मोबाइल के बाद बनाई कार, किफायती दाम में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स

Xiaomi made car luxury features will be available at affordable price

Xiaomi SU7: स्मार्टफोन, टीवी, घड़ियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने अब इलेक्ट्रिक कार बनाई है। चीन स्थित कंपनी ने इसके लिए चीनी सरकार को आवेदन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक लग्जरी कार होगी। Xiaomi कार के तीन वेरिएंट पेश करेगी, SU7, SU7 Pro और SU7 Max। कार की लंबाई 4997 मिमी होगी। इसका मुकाबला अन्य कार निर्माता कंपनियों BYD Seal और BMW i4 की कारों से होगा।

Xiaomi SU7 में सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे

Xiaomi SU7 में 19 और 20 इंच के टायर साइज होंगे। इसमें टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स होंगे। सुरक्षा के लिए कार में एयरबैग और अन्य दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। कार में रियर व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों का विकल्प मिलेगा। कार में 495 किलोवाट और 220 किलोवाट के दो पावरट्रेन मिलेंगे।

Xiaomi SU7

इसमें डुअल मोटर दी जाएगी, जो इसे हाई स्पीड और पावर देगी। यह एक नई जेनरेशन की कार होगी, जिसमें सभी एडवांस फीचर्स होंगे। अब इन कारों का निर्माण किया जाएगा। उम्मीद है कि ग्लोबल मार्केट के बाद ये कारें भारत में भी लॉन्च की जाएंगी। जिससे लोगों को सस्ते ईवी वाहन मिल सकेंगे।

Xiaomi SU7 में आपको दमदार सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे

Xiaomi SU7 images

Xiaomi SU7 किफायती कीमतों पर उच्च श्रेणी के उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। वह अपनी कार में एलईडी लाइट्स, क्रूज़ कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और अलॉय व्हील भी दे सकते हैं। कार का इंटीरियर लग्जरी फील देगा। इसमें आरामदायक सीटों के अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिल सकता है। यह कार सिंगल चार्ज पर ज्यादा रेंज देगी। फिलहाल कंपनी ने कार की लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Xiaomi SU7 में मिलेंगी ये सुविधाएं

Xiaomi SU7 के अलग-अलग वेरिएंट में 210 किमी प्रति घंटे और 265 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। यह एक हाईस्पीड कार होगी, जो कुछ ही सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। कार की चौड़ाई 1963 मिमी और लंबाई 1455 मिमी होगी। यह कार 3000 मिमी के व्हीलबेस के साथ आएगी। जिससे संकरी जगहों और खराब सड़कों पर गाड़ी चलाना आसान हो जाएगा। यह इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट की कार होगी।