थाईलैंड ने भारतीयों के लिए शुरू की वीजा मुक्त यात्रा, जानिए कब और कैसे कर सकेंगे यात्रा?

Visa Free Travel : थाईलैंड सरकार पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय नागरिकों के लिए एक बहुत अच्छा ऑफर लेकर आई है। जिसमें अब आप बिना वीजा के यहां घूम सकेंगे। थाईलैंड सरकार के पर्यटन विभाग ने कहा है कि भारतीय इस सुविधा का लाभ नवंबर 2023 से अगले साल मई तक उठा सकेंगे।

थाई टूरिज्म के अनुसार, भारतीय 10 नवंबर, 2023 से 10 मई, 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं और 30 दिनों तक वहां रह सकते हैं। देश ने अब यहां से अधिक पर्यटकों को लाने के लिए भारतीय और ताइवान के नागरिकों के लिए वीजा की आवश्यकता को खत्म कर दिया है। इस सितंबर में उसने चीनी नागरिकों के लिए ऐसा किया था।

मतलब, आपके पास यहां की यात्रा की योजना बनाने के लिए पूरे 6 महीने हैं। इस अवधि के दौरान पर्यटक वहां 30 दिनों तक रह सकते हैं। भारत के अलावा ताइवान के नागरिकों को भी यह सुविधा मिली है। ऐसे समय में थाईलैंड सरकार की ओर से ऐसी पेशकश निस्संदेह पर्यटन को बढ़ाने में मददगार साबित होगी, क्योंकि पर्यटन सीजन नवंबर-दिसंबर से शुरू होता है। क्रिसमस और नए साल के दौरान यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

golden-temple-thailand-large

थाई सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में ट्रैवल-टूरिज्म का बहुत बड़ा योगदान है. 1 जनवरी 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक करीब 22 मिलियन पर्यटक थाईलैंड आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि थाईलैंड लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद उनके देश में 2.8 करोड़ पर्यटक आएंगे।

श्रीलंका ने भी छूट दे दी  

थाईलैंड के अलावा श्रीलंका सरकार भी इससे पहले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा प्रदान कर चुकी है। 24 अक्टूबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार ने 31 मार्च 2024 तक भारतीय पर्यटकों को अपने देश में वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला किया है। भारत के अलावा 6 और देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की गई है।