2024 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां, भारत के लिए सबसे बड़ी भविष्यवाणी

    Nostradamus

    Nostradamus Prediction 2024: फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और भारतीय भविष्यवक्ता संत अच्युतानंद दास की भविष्यवाणियों के साथ-साथ जर्मन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी अधिक लोकप्रिय है। हर साल इन लोगों की किताबों से भविष्यवाणियां निकालकर इंटरनेट पर पोस्ट की जाती हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने साल 2023 के लिए जो भविष्यवाणी की थी वह सच हो गई है। अब जानिए उन्होंने 2024 में भारत के लिए क्या भविष्यवाणी की है।

    2023 बीत चुका है और दुनिया भर में जश्न के साथ 2024 का आगमन हो चुका है। एक तरफ जहां बीता साल कुछ देशों के लिए युद्ध का साल रहा तो वहीं कुछ देश नई उपलब्धियों का जश्न मनाते नजर आए। अब 2024 के लिए भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है। मन में यह जानने की उत्सुकता रहती है कि नए साल में क्या नया हमारा इंतजार कर रहा है। आइए जानते हैं कि 16वीं सदी के फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस ने 2024 के लिए क्या कहा है।

    क्या राजा और पोप बदल जायेंगे?

    नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2024 में दुनिया को नया पोप मिलेगा। यह भी कहा गया था कि पोप फ्रांसिस दुनिया को अलविदा कह सकते हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की कि राजा चार्ल्स का स्थान किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा लिया जाएगा जिसके राजा होने का कोई निशान नहीं होगा। अब इसके साथ ही अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि प्रिंस हैरी गद्दी संभाल सकते हैं।

    हालांकि, फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि नए राजा प्रिंस हैरी होंगे या कोई और। खास बात यह है कि नास्त्रेदमस ने महारानी एलिजाबेथ के निधन की सटीक भविष्यवाणी की थी।

    क्या चीन घुटने टेकेगा?

    नास्त्रेदमस ने समुद्र में युद्ध की भी भविष्यवाणी की थी। उनके मुताबिक, चीन हिंद महासागर में तबाही मचाएगा, जिससे युद्ध शुरू हो जाएगा. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में सुरक्षा विशेषज्ञों के हवाले से कहा जा रहा है कि चीन को हार का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा उन्होंने 2024 में पृथ्वी पर सूखा और बाढ़ बढ़ने की आशंका भी जताई थी।

    नया साल सबसे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में मनाया गया

    साल 2023 को विदाई देते हुए सबसे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल की शुरुआत हुई। यहां लोगों ने जमकर आतिशबाजी और खुशियों के साथ नए साल का स्वागत किया. नया साल सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में मनाया गया था। नए साल के स्वागत के लिए लोग सड़कों पर उतरे और आतिशबाजी की।

    लोग रेस्तरां, पब, डिस्को और सार्वजनिक स्थानों पर पार्टियां कर जश्न मनाते दिखे। यहां घड़ी में सबसे पहले बारह बजते हैं। दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हो गया। ऑस्ट्रेलिया के टोंगा द्वीप में भी पहली बार नया साल मनाया गया. टोंगा द्वीप और भारत के बीच समय में लगभग साढ़े सात घंटे का अंतर है।

    2024 में दुनिया में घटित होगी ये बड़ी घटनाएं 

    • 2024 में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप आ सकता है।
    • 2024 का कुछ देशोंमें विद्रोह और गृहयुद्ध होगा।
    • 2024 में एक भीषण बाढ़ से दुनिया में तबाही मचेगी।
    • कई देशों पर आक्रमण होगा। अंतरिक्ष से आक्रमण की संभावना।
    • 2024 में एक विशाल धूमकेतु पृथ्वी के करीब आएगा
    • नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, 2020 से 2025 के बीच कुछ बड़ा होने वाला है। 2025 तक यह पूरी दुनिया वन वर्ल्ड, वन अर्थ के रूप में स्थापित हो जाएगी यानी मानव सभ्यता पूरी तरह से एक अधिकार के अधीन हो जाएगी।
    • 2024 में भारत में कुछ ऐसी खोजें होने वाली हैं जो मानव जीवन के लिए बेहद अहम मानी जाएंगी। ऐसा कहा जाता है कि इंसान को भविष्य में होने वाली बातों का पहले ही पता चल जाता है।
    • भारत में रहस्यमयी लोगों का आगमन होने वाला है। भविष्यवाणी के अनुसार हिमालय पर तपस्यारत ऐसे संतों का आगमन होने वाला है जो चमत्कारी और रहस्यमयी हैं और जो हजारों वर्षों से जीवित हैं।
    • 2024 में भारत अंतरिक्ष में भी अपनी खास ताकत स्थापित करने जा रहा है।
    • 2024 में दुनिया एक बड़े युग परिवर्तन से गुजरेगी। इस युग में एक मुक्तिदाता आएगा जिसकी बातें सभी मानेंगे। उद्धारकर्ता पूर्व का कोई सम्राट होगा।
    • 27 अक्टूबर 2025 को तीसरे प्रकार की जलवायु मेष राशि के प्रभाव में आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। ईसाइयों के लिए युद्ध, मौतें, नुकसान और शर्मिंदगी होगी। -(3/77 शताब्दी).
    • पूरब का वह नेता अपना देश छोड़कर इटली के पहाड़ों को पार करके फ्रांस को देखकर आएगा। वह हवा, पानी और बर्फ से ऊपर उठकर सब पर अपना प्रहार करेगा।
    • एक जलवायु आकाश, पृथ्वी और पृथ्वी के अंदर रहने वाले प्राणियों के लिए उपयोगी है, दूसरी जलवायु पानी और पानी से भरे स्थानों के लिए उपयोगी है, लेकिन तीसरी जलवायु स्वयं अंतरिक्ष हो सकती है, जहां जीवन का पनपना असंभव होगा।
    • ऐसा माना जाता है कि उक्त वर्ष में कुछ युद्ध होने की संभावना है जिसके कारण न्यूट्रॉन बम का प्रयोग किया जाएगा। इसके व्यापक प्रभाव वाले क्षेत्र में जीवन तत्काल समाप्त हो जायेगा। ऐसा कौन करेगा? एशिया के महान शक्तिशाली नेता?
    • पांच नदियों के प्रसिद्ध द्वीप राष्ट्र में एक महान राजनेता का उदय होगा। इस राजनेता का नाम ‘वरण’ या ‘शरण’ होगा। वह हवा के जरिए दुश्मन के उन्माद को खत्म करेगा और इस कार्रवाई में 6 लोग मारे जाएंगे। (शताब्दी वी-27)
    • जल्द ही पूरी दुनिया का मुखिया महान ‘शायरन’ होगा जिसे पहले तो हर कोई पसंद करेगा और बाद में वह भयानक और डराने वाला होगा। उसकी प्रसिद्धि आसमान छू जाएगी और उसे विजेता के रूप में सम्मान दिया जाएगा। (v-70)
    • एक महान तारा 7 दिनों तक जलता रहेगा और एक बादल से दो सूरज निकलेंगे, एक बड़ा कुत्ता पूरी रात रोएगा और एक महान पोप अपना देश छोड़ देगा।