UP vs MUM Women’s IPL League 2023 : मुंबई ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ पूरे किए 100 रन, सोफी एक्लेस्टोन ने हरमनप्रीत को किया आउट

MI vs UP Live Score

UP vs MUM Women’s IPL League 2023: महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम दूसरे और यूपी वॉरियर्स की टीम तीसरे नंबर पर रही। एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

मुंबई को तीसरा झटका

सोफी एक्लेस्टोन ने मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया। उन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट किया। हरमनप्रीत ने 15 गेंदों पर 14 रन बनाए। उन्होंने नताली सीवर ब्रंट के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 रन की पार्टनरशिप की।

मुंबई का आधे ओवर खत्म

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई के आधे ओवर खत्म हो चुके हैं। उन्होंने 10 ओवर में दो विकेट पर 78 रन बनाए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ नताली साइवर ब्रंट क्रीज पर हैं। टीम को दूसरा झटका हीली मैथ्यूज के रूप में लगा। 10वें ओवर की पहली गेंद पर मैथ्यूज को पार्श्ववी चोपड़ा ने आउट किया। किरण नवगिरे ने उनका कैच लपका। मैथ्यूज ने 26 गेंदों पर 26 रन बनाए।

यूपी को पहली कामयाबी मिली 

यूपी वॉरियर्स को पांचवें ओवर में पहली सफलता मिली। अंजलि सरवानी ने यास्तिका भाटिया को किरण नवगिरे के हाथों कैच आउट कराया। यास्तिका ने 18 गेंदों पर 21 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। यास्तिका के आउट होने के बाद नताली साइवर ब्रंट क्रीज पर आईं। मुंबई ने पांच ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं।

मुंबई की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो चुकी है। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज ओपनिंग करने आई हैं। ग्रेस हैरिस ने यूपी वॉरियर्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (wk), नताली सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सयाका इशाक।

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, सिमरन शेख, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, पार्श्ववी चोपड़ा, एस यशश्री।

मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है। ग्रेस हैरिस की यूपी वॉरियर्स की टीम में वापसी हुई है। शबनम इस्माइल को बाहर कर दिया गया है।