IPL 2024 : रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जानिये क्या है MI का सीक्रेट प्लान

कप्तान रोहित शर्मा

IPL 2024 Rohit Sharma: जब से हार्दिक पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है। आए दिन रोहित शर्मा के फैंस पंड्या पर अपना गुस्सा निकालते नजर आते हैं।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में बेहद खराब शुरुआत हुई और टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब मुंबई इंडियंस टीम जीत की पटरी पर वापस आ गई है।

3 हार के बाद मुंबई ने लगातार 2 मैच जीते हैं। अब मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। अब एक बार फिर जानकारी सामने आ रही है कि रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं। इसे लेकर मुंबई ने एक सीक्रेट प्लान भी बनाया है।