PBKS vs DC Live : पंजाब किंग्स को लगा चौथा झटका, जितेश शर्मा भी आउट

PBKS vs DC Live: Punjab Kings got fourth blow, Jitesh Sharma also out

IPL 2024 PBKS vs DC Live: आईपीएल 2024 का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम अपने नए होम ग्राउंड पर खेलने उतरी है, जबकि पिछले पूरे सीजन में नहीं खेलने वाले ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

36 गेंदों पर 63 रनों की जरूरत

पंजाब किंग्स ने 14 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं. अब उन्हें मैच जीतने के लिए आखिरी 6 ओवर में 63 रनों की जरूरत है।

पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा

100 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स ने अपना चौथा विकेट खो दिया है. जितेश शर्मा को कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा

पंजाब किंग्स ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। प्रभसिमरन सिंह 26 रन की पारी खेलकर आउट हुए. 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने 87 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 10 ओवर में 88 रनों की जरूरत है।

8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर

पंजाब किंग्स ने 8 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 20 रन और सैम कुरेन भी 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर

पंजाब किंग्स ने 6 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 8 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं सैम कुरेन भी 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

जॉनी बेयरस्टो भी आउट

शिखर धवन के बाद जॉनी बेयरस्टो भी बाहर हो गए हैं। जॉनी बेयरस्टो 3 गेंद पर 9 रन बनाकर रन आउट हो गए. 4 ओवर के बाद पंजाब ने 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं।

पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा

पंजाब किंग्स ने 34 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया है। शिखर धवन 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

पंजाब किंग्स की तेज शुरुआत

पंजाब किंग्स ने पहले तीन ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की है।

दिल्ली कैपिटल्स ने बोर्ड पर 174 रन लगाए

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए. अभिषेक पोरेल ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। इस दौरान पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने 25 रन बनाए। वहीं शाई होप ने भी 33 रन की पारी खेली, पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए।