Maulana Tauqeer Raza | देश के कानून के आगे हमारी लाठी भी कमजोर नहीं : मौलाना तौकीर रजा का भड़काऊ बयान

Maulana Tauqeer Raza

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश से मिली बड़ी खबर के मुताबिक बरेली के मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। दरअसल, अब उन्होंने कहा है कि, देश में कानून का राज होगा या लाठी का, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन हमारी लाठी भी कमजोर नहीं है।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि, आज से ठीक 15 दिन बाद देशभर के मुसलमान संसद का घेराव करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विहिप और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि साल 2022 में भी इत्तेहादी मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के नेता मौलाना तौकीर रजा ने बरेली में कहा था कि जिस दिन मुसलमान सड़कों पर उतरेंगे।

वो उस दिन किसी को हैंडल नहीं कर पाएंगे। ऐसा लगता है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ही धृतराष्ट्र हैं। ऐसे में महाभारत को भारत में होने से कोई नहीं रोक सकता।