हिन्दू लड़की से बलात्कार, आबिद पर नाम बदल कर हिन्दू लड़की से निकाह और हलाला का आरोप

Hindu girl raped, Abid changed his name to Hindu girl and accused of halala

Hindu Girl Raped | उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने आबिद पर बबलू नाम बताकर  प्रेमजाल में फंसाने और बाद में धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उसे बीफ खाने के लिए भी मजबूर किया गया और अब्बा के साथ हलाला भी किया गया। पुलिस ने 21 मई 2023 को आबिद व उसके घर के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ धर्मांतरण, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इधर आबिद ने अपनी एक सहेली से नंबर हासिल किया और कॉल करने लगा। फोन पर आबिद ने अपना परिचय बबलू के रूप में दिया। कुछ दिनों बाद आबिद उर्फ़ बबलू का ब्यूटी पार्लर आना-जाना भी शुरू हो गया। पीड़िता का दावा है कि खुद को बबलू बताने वाला आबिद तिलक लगाता था और हाथ में कलावा बांधता था। आबिद ने दिसंबर 2018 में पीड़िता को अपने घर बुलाया और यहां बंधक बनाकर दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद में आबिद के परिवार ने इस्लाम कबूल कर लड़की को शादी का विकल्प दिया।

पीड़िता के मुताबिक शादी से पहले रेप और धर्म परिवर्तन को आबिद के घरवालों ने अपने परिवार की परंपरा बताया था। धर्म परिवर्तन के बाद पीड़िता का नया इस्लामिक नाम अंजुम बेगम था। अंजुम बेगम के मुताबिक निकाह के लिए उसके दबाव में आने की वजह आबिद द्वारा खींची गई आपत्तिजनक तस्वीरें और उसके द्वारा बनाए गए अश्लील वीडियो थे। कुछ दिन बाद अंजुम बेगम को पत्नी का दर्जा दिलाने के लिए आबिद ने अपने अबू मोहम्मद रजा के सामने हलाला की शर्त रख दी।

शिकायत के मुताबिक पीड़िता के मना करने के बावजूद आबिद के अबू मोहम्मद रजा ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस दौरान बच्ची को जबरन गोमांस खिलाया गया और कहीं भी मुंह खोलने पर टुकड़े-टुकड़े कर नहर में फेंकने की धमकी दी गई। लड़की का यह भी आरोप है कि आबिद के घरवाले 24 घंटे उस पर नजर रखते थे और खिड़की से झांकने पर भी मारपीट करते थे। एक दिन किसी तरह वह घर से निकल पाई और सीधे थाने जाकर मामला दर्ज करवाया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आबिद उर्फ बबलू, उसके भाई आरिफ, अम्मी मुन्नी बेगम व भाभी सोनी के खिलाफ धर्मांतरण, दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना, मारपीट व धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. मामला दर्ज होने के बाद से ही आबिद फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।