हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया इस्तीफा? इस वजह से लिया फैसला

Himachal Pradesh Political Crisis Sukhvinder Singh Sukhu Resigns

Himachal Pradesh Political Crisis Sukhvinder Singh Sukhu Resigns: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। विधायकों की नाराजगी के बीच उन्होंने यह फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई विधायक मुख्यमंत्री से नाराज हैं।

कुछ विधायकों ने तो प्रियंका गांधी को फोन कर सीएम के खिलाफ नाराजगी भी जताई थी। आपको बता दें कि कांग्रेस ने विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हिमाचल भेजा है। ये दोनों नेता राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं।

कांग्रेस आलाकमान से की इस्तीफे की पेशकश

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुखविंद सिंह सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान के सामने इस्तीफे की पेशकश की है। बताया जा रहा है कि शाम को कांग्रेस विधायकों की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने मेरा अपमान किया है।

जयराम ठाकुर समेत 15 विधायक विधानसभा से निष्कासित

आपको बता दें कि आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद पूर्व सीएम जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया। इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्पीकर ने जो किया वह बिल्कुल भी उचित नहीं था।

वे (कांग्रेस) कितना भी अन्याय कर लें, कोई फायदा नहीं होगा। एक बात तो साफ है कि हिमाचल की जनता किसी भी बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं थी। यहां तक कि उनके अपने विधायक भी इस बात को मानने को तैयार नहीं थे।

किन विधायकों को किया गया निष्कासित?

बता दें कि जिन विधायकों को निष्कासित किया गया है, उनमें जयराम ठाकुर के अलावा, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी और दिलीप ठाकुर हैं। सभी को विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में नारेबाजी और दुर्व्यवहार के आरोप में निष्कासित किया गया है।