Gadar 2 Box Office Collection Day 6: गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस कि पैसों की बारिश, छठे दिन छप्पर फाड़ कलेक्शन, 250 करोड़ का आंकड़ा पार

Gadar 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने धूम मचा दी है। फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। गदर 2 ने 6 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक सनी की फिल्म ने बुधवार को भारत में 34.50 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया।

गदर 2 ने 6 दिन में कितनी कमाई की?

गदर 2 का 6 दिन का कलेक्शन 263.48 करोड़ हो गया है। वर्किंग डेज में भी फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। छठे दिन 30 प्लस की कमाई कर गदर 2 ने बता दिया कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सुनामी थमने वाली नहीं है। गदर दो कामकाजी दिनों में जितनी कमाई कर रही है, उतनी फिल्मों का शुरुआती कलेक्शन भी नहीं है।

सनी की फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. गदर 2 फैंस के लिए फिल्म नहीं बल्कि इमोशन बन गई है। इस बात का सबूत फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई देती है। गदर 2 ने 6 दिनों में ‘द केरल स्टोरी’ के लाइफटाइम कलेक्शन (242.20) को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही सनी की ये फिल्म 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

सनी की धमाकेदार वापसी

कोरोना लॉकडाउन के बाद से बॉलीवुड फिल्मों की हालत काफी खराब चल रही थी. सभी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही थीं। 2023 में शाहरुख खान की ‘पठान’ ने बॉलीवुड में जान फूंकने का काम किया। इसके बाद सनी की फिल्म गदर 2 बॉलीवुड के लिए वरदान बन गई है।

इस फिल्म को देश के कोने-कोने में देखा जा रहा है। आलम यह है कि लोगों को खाली शो नहीं मिल रहे हैं। ज्यादातर थिएटर हाउसफुल जा रहे हैं। गदर 2 से न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी हैरत में हैं। चाहे जनता हो, क्रिटिक्स हो या बी-टाउन सेलेब्स, हर किसी ने गदर 2 पर प्यार बरसाया है।

इस प्यार को देखकर सनी देओल की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने फिल्म की 200 करोड़ की कमाई पर टीम के साथ जश्न भी मनाया. वैसे आपके लिए ये जानना जरूरी है कि गदर 2 सनी की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों में लौटाया है, बल्कि सनी देओल के फ्लॉप करियर में भी जान डाल दी है।

क्या गदर 2 कमाएगी 300 करोड़?

गदर 2 रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने शुक्रवार को 40.10 करोड़, शनिवार को 43.08 करोड़, रविवार को 51.7 करोड़, सोमवार को 38.7 करोड़, मंगलवार को 55.40 करोड़ कमाए। फिल्म ने 5वें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया।

गदर 2 ने 15 अगस्त की छुट्टी को भुनाया और बंपर कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। गदर 2 के दूसरे वीकेंड कलेक्शन का हर किसी को इंतजार है। फिल्म के कमाई करने के पूरे आसार हैं. अगर गदर 2 ऐसे ही लगातार कमाई करती रही तो बहुत जल्द 300 करोड़ भी कमा लेगी।

गदर 2 22 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म में सभी कलाकारों का काम पसंद किया जा रहा है। तारा सिंह और सकीना को एक बार फिर साथ देखकर लोग पागल हो रहे हैं। उनकी जोड़ी को पवित्र और मनमोहक बताया गया है। अगर आपने अब तक गदर 2 नहीं देखी है तो जरूर देखें, क्योंकि ये फिल्म आपको एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देने वाली है।