Pure ecoDryft 350 : सिंगल चार्ज पर 171 km दौड़ेगी ये Electric Bike, लॉन्ग रेंज वैरिएंट लॉन्च

Pure ecoDryft 350

Pure EV EcoDryft 350: भारतीय दोपहिया बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में प्योर ईवी की नई ईवी मोटरसाइकिल इकोड्राफ्ट 350 लॉन्च की गई है। आरामदायक यात्रा के लिए इसमें सिंगल सीट है। इसके अलावा गोगोरो दिसंबर में एक नया ईवी स्कूटर क्रॉसओवर लॉन्च करेगी। इस खबर में हम आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताएंगे।

Pure EV ecoDryft 350

यह एक ईवी मोटरसाइकिल है, जो बाजार में 1.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध होगी। एक बार फुल चार्ज होने पर यह बाइक 171 किलोमीटर तक चलेगी। प्योर इकोड्राफ्ट 350 में 3.5 kWh तक की लिथियम आयन बैटरी मिलेगी। इसमें 4 एचपी की इलेक्ट्रिक मोटर है। नई पीढ़ी की यह बाइक 75 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड देगी।

इस बाइक में 40 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें तीन अलग-अलग मोड दिए गए हैं। इस बाइक में रिवर्स मोड, कोस्टिंग रिजन, हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। बाइक में अलॉय व्हील दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इस बाइक को डिस्क ब्रेक के साथ लॉन्च किया गया है। यह एक हाई स्पीड नई पीढ़ी की ईवी बाइक है।

Pure ecoDryft 350

स्कूटर में आकर्षक 12 इंच के व्हील

गोगोरो क्रॉसओवर (Gogoro Crossover) में एलईडी हेडलाइट्स मिलेंगी। गड्ढों में आरामदायक सफर के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन होगा। इस स्कूटर में आकर्षक 12 इंच के पहिए होंगे।

बैटरी वाले इस स्कूटर का कुल वजन 126 किलोग्राम होगा, जिससे इसे सड़क पर नियंत्रित करना आसान हो जाएगा। इसमें 1.6 kWh की पावर मिलेगी। यह 65 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड देगा। स्कूटर 26.6 एनएम तक टॉर्क जेनरेट करेगा। यह हाई स्पीड स्कूटर आकर्षक फ्रंट लुक के साथ आएगा।

Pure ecoDryft 350

गोगोरो क्रॉसओवर

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर गोगोरो क्रॉसओवर (Gogoro Crossover) दिसंबर 2023 में लॉन्च किया जाएगा। इस स्कूटर का प्रोडक्शन महाराष्ट्र में शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ई-स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा। इस स्कूटर का व्हीलबेस 1400 मिमी है, जिससे इस स्कूटर को संकरी जगहों से ले जाना आसान हो जाएगा। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 142 मिमी है, जिसके कारण यह स्कूटर खराब सड़कों पर भी हाई परफॉर्मेंस देगा।

Compare EcoDryft with Alternatives

BIKE NAME
PURE EV ECODRYFT
RV400
RORR
KRATOS
KRIDN
OXO
AVG. EX-SHOWROOM PRICE1.20 – 1.30 Lakh1.14 Lakh onwards1.50 Lakh onwards1.37 Lakh onwards1.35 Lakh onwards1.43 Lakh onwards
USER RATING
1 Review
248 Reviews
55 Reviews
32 Reviews
2 Reviews
26 Reviews
RANGE171 km/charge150 km/charge200 km/charge180 km/charge110 km/charge60-120 km/charge
BATTERY CAPACITYKwhKwhKwhKwhKwhKwh
MAX SPEED75 km/hr85 km/hr100 km/hr70 km/hr95 km/hr82 km/hr
WEIGHT101 kg108 kg140 kg140 kg