Toyota Land Cruiser 300 धाकड़ कार में 10 एयरबैग, ऑल व्हील ड्राइव और एक से बढ़कर एक फीचर

Toyota Land Cruiser 300: महंगी होने के बावजूद बड़ी साइज की एसयूवी कारों का बाजार बहुत बड़ा है। इस सेगमेंट की एक दमदार कार टोयोटा लैंड क्रूजर 300 है। यह कार 2.10 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम पर आती है। यह पांच सीटर कार सिंगल ZX वैरिएंट में आती है। इस कार में पांच आकर्षक रंग उपलब्ध हैं। इसमें 1131 लीटर का जंबोजेट बूट स्पेस है। इसका टायर साइज 20 इंच बड़ा है।

Toyota Land Cruiser 300 Price 2023, Images, Colours & Reviews

Toyota Land Cruiser 300 में ऑल व्हील ड्राइव

Toyota Land Cruiser 300 में 3346 सीसी का दमदार इंजन है। यह इंजन सड़क पर 304.41 bhp की सुपर हाई पावर देता है। यह सिंगल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह कंपनी की 5 सीटर सुपर लग्जरी कार है। यह कार ऑल व्हील ड्राइव के साथ आती है। जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ यह कार खराब सड़कों पर भी हाई परफॉर्मेंस देती है। यह एक हाई पावर कार है, जो लंबे रूट पर आरामदायक सफर कराती है। इसमें बड़े साइज की सीट के साथ अलॉय व्हील दिए गए हैं।

Toyota Land Cruiser 300 में 12.3 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है। कार में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है। टोयोटा की इस कार में 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल स्टीयरिंग और अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम उपलब्ध है। यह सिस्टम सेंसर द्वारा संचालित होता है, जो कार के बहुत करीब आने पर अलर्ट जारी करता है। कार की पिछली सीट पर स्क्रीन उपलब्ध है।

Toyota Land Cruiser 300 Price 2023, Images, Colours & Reviews

Toyota Land Cruiser 300 में 10 एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स

Toyota Land Cruiser 300 का मुकाबला बाजार में लेक्सस एलएक्स से है। कार में V6 ट्विन टर्बो डीजल इंजन है। यह इंजन 309 PS की पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें एक या दो नहीं बल्कि कुल 10 स्पीड गियरबॉक्स हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ मजबूत सेफ्टी फीचर्स भी हैं। टोयोटा की इस कार में पार्किंग सपोर्ट ब्रेक मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 10 एयरबैग और मल्टी टेरेन एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।