Royal Enfield Meteor 350 : रेट्रो लुक वाली हाईएंड बाइक बाजार में काफी पसंद की जाती है। रॉयल एनफील्ड की इस सेगमेंट की मोटरसाइकिल Meteor 350 है। इस स्मार्ट बाइक की पावर 20.4 PS और टॉर्क 27 Nm है। यह बड़े साइज की बाइक 2.03 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। बाइक में पावरफुल 349 सीसी का पेट्रोल इंजन है।
रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 का वजन 191 किलोग्राम
रॉयल एनफील्ड की यह बाइक 6 वेरिएंट और 13 कलर ऑप्शन में आती है। बाइक का टॉप मॉडल 2.26 लाख रुपये एक्स-शोरूम में उपलब्ध है। इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों टायर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 का वजन 191 किलोग्राम है। इसमें 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
इस बाइक में 41.88 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह शानदार बाइक तीन अद्भुत वेरिएंट में पेश की गई है: फायरबॉल, स्टेलर और सुपरनोवा। रॉयल एनफील्ड की इस शानदार बाइक में ट्रिपर नेविगेशन पॉड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन है।
यूएसबी चार्जिंग पोर्ट
रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 के बाएं स्विचगियर में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस बाइक में एलईडी टेललाइट, हैलोजन हेडलाइट और राउंड एलईडी डीआरएल है। बाइक में शानदार विंडशील्ड, बैश प्लेट, पैनियर्स, सीट्स, फुटपेग्स, बैकरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एयर-कूल्ड इंजन है, जो लंबे रूट पर जल्दी गर्म नहीं होता। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो हाई स्पीड जनरेट करता है। यह बाइक 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। रॉयल एनफील्ड मिटिओर 350: इस बाइक में डबल-डाउनट्यूब चेसिस है।
Meteor 350 key highlights | |
---|---|
Engine Capacity | 349 cc |
Mileage – ARAI | 32.6 kmpl |
Transmission | 5 Speed Manual |
Kerb Weight | 191 kg |
Fuel Tank Capacity | 15 litres |
Seat Height | 765 mm |
फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क
आरामदायक राइड के लिए बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 6-स्टेप-प्रीलोड-एडजस्टेबल डुअल शॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में 19 इंच का फ्रंट टायर और 17 इंच का रियर अलॉय व्हील है। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 का मुकाबला बाजार में Keeway V302C, QJ मोटर SRV 300 और Yezdi Roadster से है।
Royal Enfield Meteor 350 Price
Variant | Price | Specifications |
---|---|---|
Meteor 350 Fireball | ₹ 2,38,373 On-Road | Disc Brakes, Alloy Wheels Get Offers |
Meteor 350 Stellar | ₹ 2,49,462 On-Road | Disc Brakes, Alloy Wheels Get Offers |
Meteor 350 Aurora | ₹ 2,53,898 On-Road | Disc Brakes, Spoke Wheels Get Offers |
Meteor 350 Supernova | ₹ 2,64,987 On-Road | Disc Brakes, Alloy Wheels Get Offers |