Hero की धाकड़ हाई स्पीड बाइक, 55 की माइलेज, डिस्क ब्रेक, किंमत और फीचर्स कि जानकारी

Hero Xtreme 160R

Hero Xtreme 160R : हीरो की एक्सट्रीम 160आर बाजार में युवाओं के लिए एक हाई स्पीड स्टाइलिश बाइक है। बाजार में इस बाइक का मुकाबला बजाज पल्सर N160 और TVS Apache RTR 160 4V से है। यह बाइक सड़क पर 113 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। इस धांसू बाइक में 163 सीसी का दमदार इंजन है। यह बाइक महज 20.09 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की हाई स्पीड पकड़ लेती है। यह शार्प फ्रंट लुक के साथ आता है।

Hero Xtreme 160R बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड इंडिकेटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे एडवांस फीचर्स हैं। बाइक में स्टाइलिश हैंडलबार और आरामदायक सिंगल सीट है। मोटरसाइकिल में लाइव लोकेशन और रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर मिलता है।

यह एक हाई एंड बाइक है, जो खराब सड़कों पर भी आसानी से सफर कराती है। हीरो एक्सट्रीम 160R 1.22 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसका टॉप मॉडल 1.33 लाख रुपये एक्स-शोरूम पर ऑफर किया जा रहा है। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो इसे हाई स्पीड प्रदान करता है। यह बाइक चार वेरिएंट और पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

Hero Xtreme 160R

Hero Xtreme 160R में 55.47 किमी प्रति लीटर का माइलेज

हीरो की इस बाइक में 55.47 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इसका वजन 143 किलोग्राम है। इस दमदार बाइक में 14 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। हीरो एक्सट्रीम 160R में 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है। बाइक में एलईडी लाइट्स और यूएसबी चार्जर का फीचर है। बाइक की पावर 15.2 PS है। यह लंबे रूट की बाइक है. इसमें आप चलते-फिरते अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।

Hero Xtreme 160R बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील  

हीरो एक्सट्रीम 160R में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में सात-स्टेप प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है। यह भारी सस्पेंशन खराब सड़कों पर हिलने से बचाता है। बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। बाइक में सिंगल-चैनल एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है। यह सिस्टम बाइक के फिसलने या अचानक रुकने की स्थिति में दुर्घटना होने से बचाता है।

Hero Xtreme 160R 4V on Road Price in Mumbai

Ex-showroom₹ 1,27,300
RTO₹ 17,342
Insurance (Comprehensive)₹ 10,622
Accessories₹ 2,000
On road price in Mumbai ₹ 1,57,264