7.6 तीव्रता के जोरदार भूकंप से हिली जापान की धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

Earthquake in Japan tsunami warning

Earthquake in Japan Tsunami Warning: जापान में 7.6 तीव्रता का बेहद तेज भूकंप आया है। इसी वजह से सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इस शक्तिशाली भूकंप से धरती में जोरदार कंपन हुआ। नए साल के पहले दिन भूकंप खतरे की घंटी की तरह है।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र रिंग ऑफ फायर में था. सुनामी की चेतावनी के बाद तटीय इलाकों में लोगों को अपने घर खाली करने को कहा गया है। भूकंप के बाद समुद्र का जलस्तर भी खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है।

जापान

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह भूकंप उत्तरी मध्य जापान में आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 थी। खबर है कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी इशिकावा, निगाता और टोयामा प्रांतों के तटीय इलाकों में जारी की गई है।

जापान में अधिक भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि जापान में कई बार भूकंप आते रहते हैं। इसका कारण यह है कि जापान रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। विश्व के 90 प्रतिशत भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं। मौसम विभाग से जुड़े जापानी अधिकारियों ने कहा है कि सुनामी के कारण समुद्र में 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इस कारण लोगों को जल्द से जल्द ऊंचे स्थानों पर चले जाना चाहिए।

जापान

एक रिपोर्ट के मुताबिक, होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जांच कर रहा है। वहां की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फुकुशिमा परमाणु संयंत्र पर भी नजर रखी जा रही है। 2009 में जापान में बड़ी सुनामी 9 तीव्रता वाले भूकंप के कारण आई थी। इससे भारी तबाही हुई।