Gold Silver Price Today : सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानिए क्या हैं आज के रेट

Gold Silver Price Today 12 july 2023

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Gold Silver Price Today) में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर 5 अक्टूबर 2023 डिलिवरी वाला सोना 0.07 फीसदी या 40 रुपये की गिरावट के साथ 59,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई। फिच द्वारा अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ करने के बाद सोने की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद थी। लेकिन उम्मीदों के उलट सोने की कीमतों में गिरावट आई है. डॉलर की मजबूती के कारण गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें तीन सप्ताह के निचले स्तर पर थीं।

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 सितंबर 2023 डिलिवरी वाली चांदी शुक्रवार सुबह 0.37 फीसदी या 271 रुपये की गिरावट के साथ 72,251 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वैश्विक बाजार की बात करें तो यहां चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

वैश्विक सोने की कीमत

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में शुक्रवार सुबह बढ़ोतरी देखी गई। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.08 फीसदी या 1.60 डॉलर की तेजी के साथ 1970.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था. वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.04 फीसद या 0.69 डॉलर की बढ़त के साथ 1934.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक चांदी की कीमत

चांदी की वैश्विक कीमत में शुक्रवार सुबह गिरावट देखी गई। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.32 फीसद या 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 23.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.17 फीसद या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

सोने की शुद्धता

  • 24 कैरेट -99.9%
  • 23 कैरेट -95.6%
  • 22 कैरेट -91.6%
  • 21 कैरेट -87.5%
  • 18 कैरेट -75.0%
  • 17 कैरेट -70.8%
  • 14 कैरेट -58.5%
  • 10 कैरेट -41.7%
  • 9 कैरेट -37.5%
  • 8 कैरेट -33.3%

ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि सोना जितना कम कैरेट होगा उतना ही मजबूत होगा। धातु खरीदने से पहले हमेशा देश में सोने की कीमतें देखें।

आपके शहर में क्या है सोने का भाव

गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं।

  • दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 60,100 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 59,950 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 59,950 रुपये है।
  • चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 60,380 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 59,950 रुपये है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 59,950 रुपये है।
  • चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 60,100 रुपये है।
  • जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 60,100 रुपये है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,000 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,100 रुपये है।

ऑल टाइम हाई से सोना 2400 रुपये और चांदी 4100 रुपये सस्ती  

इसके बाद सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2475 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4180 रुपये प्रति किलो के रेट से सस्ती मिल रही है। आपको बता दें कि 4 मई 2023 को सोने और चांदी ने महंगाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। सोने का ऑल टाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस और चांदी का 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने की ताजा कीमत

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का खुदरा रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए दाम मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट की जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर जा सकते हैं।