Crime News : दुमका के रामगढ़ में नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप, आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं

Tragic incident in Pune: 11 year old girl raped by father, brother, grandfather and uncle

Crime News : झारखंड के दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, घटना 14 जनवरी की बताई जा रही है।

हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। युवती सोहराई मनाने के लिए पास के गांव गई हुई थी। देर शाम घर लौटते समय रास्ते में पांच लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जबरन उठाकर पास की झाड़ियों की ओर ले गए। वहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में नाबालिग को बेहोशी की हालत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची। किशोरी ने डर के मारे घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी।

पूरी कहानी तब बताई जब ..

दो दिन बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। तब युवती ने अपने साथ हुई हैवानियत की बात परिजनों को बताई।

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों में कोहराम मच गया। वे पुलिस को बिना बताए लड़की को तुरंत इलाज के लिए दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।

पुलिस-प्रशासन को अस्पताल से घटना की जानकारी मिली

डॉक्टरों ने बच्ची की हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी तब हुई जब बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

रामगढ़ पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक पीड़िता लड़की और उसके परिवार का बयान दर्ज नहीं किया गया है। इसलिए बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी और न ही इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें