JEE Main 2023 Admit Card: 24 फरवरी से होगी JEE Main की परीक्षा, इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम डेट्स

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। जिन छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे हॉल टिकट (JEE Main 2023 Admit Card) जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main 2023 Admit Card: इंजीनियरिंग कोर्सेज यानी जेईई मेन (JEE Main 2023) में दाखिले के लिए मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा जनवरी सत्र के लिए 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी।

जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 4 जून 2023 को होगी। जेईई एडवांस परीक्षा के दोनों पेपर एक ही दिन होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा. वहीं, जेईई एडवांस पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा तिथियां यहां देखें

जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को होगी, जबकि 1, 2 और 3 फरवरी 2023 को रिजर्व रखा गया है। वहीं, सत्र-2 की परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को जबकि आरक्षित परीक्षा 13 से 15 अप्रैल तक होगी।

परीक्षा दो पालियों में – सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है आप नीचे देख सकते हैं।

परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी

एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इससे पहले जेईई मेन के पहले चरण के लिए परीक्षा केंद्र शहरों के नामों की घोषणा की जाएगी।

एडमिट कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को तुरंत अधिकारियों को 011 – 40759000/011 – 69227700 पर सूचित करना चाहिए या [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

परीक्षा दो सेशन में होगी

जेईई मेन्स का पहला सत्र 24 से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाना है। जबकि, दूसरा सत्र 6 से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। एनटीए सुबह और शाम दो पालियों में परीक्षा आयोजित करेगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक परीक्षा होगी।

इस विवरण की आवश्यकता होगी

जेईई मेन के पहले सत्र के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद जेईई मेन आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

जेईई मेन की परीक्षा कैसी होगी

  • जेईई मेन 2023 के पेपर पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न शामिल होंगे।
  • पेपर 1- जेईई मेन के बीई, बीटेक पेपर में तीन खंड होंगे- गणित, भौतिकी और रसायन। इन विषयों से 90 प्रश्न होंगे।
  • जबकि पेपर 2ए- बीएआरसी पेपर में तीन खंड होंगे- गणित, भौतिकी और रसायन। इन विषयों से 90 प्रश्न होंगे।
  • जबकि पेपर 2ए- बीएआरसी पेपर में तीन खंड होंगे- गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्राइंग, इसमें 82 प्रश्न होंगे।
  • जबकि जेईई मेन परीक्षा के पेपर 2बी-बी-प्लानिंग पेपर में गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और प्लानिंग पर आधारित 105 प्रश्न होंगे।