बड़ी खबर : मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया, वजह हैं ..

Big News Rakhi Sawant : राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर आई है। राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। राखी को लेकर ये जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर शेयर की है।

कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राखी को हिरासत में ले लिया है।

शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट किया

19 जनवरी को शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘ब्रेकिंग न्यूज अंबोली पुलिस ने एफआईआर 883/2022 के सिलसिले में राखी सावंत को हिरासत में ले लिया है। राखी सावंत की ABA 1870/2022 को कल मुंबई सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

sherlyn-chopra

राखी के बारे में क्या कहा शर्लिन ने?

मिडीया से बातचीत में शर्लिन ने कहा, मैंने 9 नवंबर को राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. मेरी और बॉलीवुड की लड़ाई में राखी बेवजह कूद पड़ी हैं।

मेरे साजिद खान और राज कुंद्रा के बीच चल रही लड़ाई में उन्हें दखल देने की कोई जरूरत नहीं थी। इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया और पब्लिक के सामने मेरी इंटीमेट तस्वीरें भी शेयर की हैं।

मेरे बारे में कहा गया है कि मैं वेश्यावृत्ति में हूं, इतने घटिया आरोप के कारण मैंने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

उनकी जमानत कल खारिज कर दी गई थी। आज उसके घर जाकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अभी वह मेरे साथ थाने में है। उसका फोन जब्त कर लिया गया है।

शर्लिन आगे कहती हैं, आदिल मेरे पास आया और मुझसे सॉरी कह रहा था कि मैं राखी को माफ कर दूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करने वाली।

एक तो उन्हें मेरे मामले में दखल नहीं देना चाहिए था और दूसरा जिस तरह से उन्होंने मेरी इज्जत खराब की है। वह मुझे बर्दाश्त नहीं कर सकता। पुलिस अपना काम कर रही है।

आखिर माजरा क्या है?

बिग बॉस 16 शुरू होने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मेकर्स पर साजिद खान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। शर्लिन ने कहा कि जिस शख्स ने कई लड़कियों का शोषण किया है।

उन्हें शो में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसके बाद शर्लिन साजिद खान के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी।

राखी सावंत साजिद खान को अपना भाई मानती हैं। इसलिए उन्होंने शर्लिन के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। पैपराजी से बातचीत में राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ कई बातें कहीं।

राखी के मुंह से अपने बारे में भद्दे कमेंट्स सुनकर शर्लिन को गुस्सा आ गया और वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई। हालांकि शर्लिन चोपड़ा से पहले राखी सावंत ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने के बाद उस वक्त भी शर्लिन ने एक ट्वीट किया था। ट्वीट करते हुए शर्लिन लिखती हैं, धारा 499, धारा 500, धारा 509 और धारा 503 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

शर्लिन की यह शिकायत जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसे ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने यह भी लिखा, ‘नौटंकी करने वाली राखी सावंत गिरफ्तार होने के लिए तैयार हो जाएं।’

राखी के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराने के अलावा शर्लिन ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और पुलिस को एक लेटर भी लिखा था। इस खत में शर्लिन ने साजिद खान पर मोलेस्टेशन का गंभीर आरोप लगाया।

वहीं राखी सावंत ने भी नवंबर में शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में मानहानि का केस दर्ज कराया था। फिलहाल राखी पुलिस हिरासत में हैं। देखते हैं कि राखी और शर्लिन के बीच छिड़ी ये जंग कहां खत्म होती है।

इसे भी पढ़ें