Adil Durrani Arrested | ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाया ये आरोप

ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी

Adil Durrani Arrested | अपने ड्रामे के चलते सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत पैपराजी से बात करते हुए आदिल पर गंभीर आरोप लगा रही थीं। बता दें कि राखी ने आरोप लगाया था कि मां की मौत के वक्त आदिल एक महिला के साथ घूम रहा था।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने आदिल के शरीर पर लव बाइट के निशान देखे थे। इसके साथ ही आदिल पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। राखी ने बताया कि जब वह आदिल को मना रही थीं तो आदिल ने उन्हें लात मारी और गालियां दीं।

हालांकि इस पूरे मामले पर आदिल के पक्ष का इंतजार किया जा रहा है. राखी को बीती रात आदिल के साथ डिनर करते देखा गया। इस डिनर डेट से पहले एक्ट्रेस ने आदिल की शिकायत ओशिवारा पुलिस स्टेशन में की थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

राखी ने आरोप लगाया है कि आदिल दुर्रानी ने पैसे और गहने चुराकर उन्हें प्रताड़ित किया। एक्ट्रेस ने सोमवार को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

ऐसे में अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है, इसकी पुष्टि करते हुए एक्ट्रेस ने ऑडियो जारी किया है. पुलिस ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406-420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

क्या आदिल को राखी पसंद नहीं?

गौरतलब हो कि पिछले साल जब राखी अपने पति रितेश से अलग हुईं तो आदिल उनकी जिंदगी में आए और उनका ख्याल रखा। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और हाल ही में दोनों ने शादी कर ली। अब आदिल को राखी पसंद नहीं आ रही है और वह दूसरी महिला के साथ रिश्ते में है। इस बात का खुलासा खुद राखी ने किया है।

इसे भी पढ़े