Shark Tank 2 के जज अमित जैन को Cardekho का आइडिया कैसे आया, पढ़िए उनके सक्सेस आयडिया की कहानी

अमित जैन-Cardekho

Shark Tank 2 : इस बार ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन 2 में नए जज नजर आ रहे हैं। इनका नाम है अमित जैन। वह Cardekho.com के सह-संस्थापक हैं। हाल ही में अपडेट आया कि, वह शो के बाकी जजों में सबसे अमीर हैं।

उनकी कमाई पीयूष बंसल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, विनीता सिंह, अनुपम मित्तल से भी ज्यादा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शार्क अमित जैन को अपने Cardekho.com स्टार्टअप का आइडिया कहां से आया।

अमित राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं

अमित जैन जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं। यहीं से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री पूरी की।

अच्छे पैकेज वाली नौकरी मिली 

बीटेक करने के बाद उन्हें एक सॉफ्टवेयर कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल गई। यहां उन्होंने कई साल काम भी किया। सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई।

नौकरी छोडी और घर लौटे

अपने पिता की बिगड़ती हालत के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया और घर लौट आए। उनके साथ उनके भाई अनुराग जैन भी जयपुर लौटे। इसलिए उन्होंने अपने पिता की देखभाल करने के साथ-साथ गैरेज में गिरनार सॉफ्ट कंपनी खोली, जो उनका पहला स्टार्टअप था।

ऑटो एक्सपो से मिला आइडिया

साल 2008 में अमित और अनुराग दोनों नई दिल्ली में ऑटो एक्सपो देखने आए थे। अमित एक्सपो से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक वेबसाइट शुरू करने का फैसला किया।

लोगों को नई और पुरानी कारों की जानकारी देने के मकसद से इस पोर्टल को शुरू करने का सोचा। दोनों भाइयों ने मिलकर इस दिशा में कदम बढ़ाया और कंपनी की शुरुआत की।

अमेरिकी कंपनी से फंडिंग

अमित जैन की कंपनी CarDekho.com ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी कंपनियों को भी खरीदना शुरू कर दिया। साल 2013 में उन्हें एक अमेरिकी कंपनी से अपनी कंपनी के लिए फंडिंग भी मिली।

अमित सबसे अमीर जज हैं

अमित जैन शार्क टैंक के सबसे अमीर जजों में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति 2900 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है, जबकि अन्य जज इससे काफी कम हैं।