क्या फिर से NDA की वापसी होगी, या I.N.D.I.A. का चलेगा जादू, सर्वेक्षण के परिणाम पढ़ें

NDA vs INDIA

नई दिल्ली: क्या आप एनडीए सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं? देश का मूड जानने के लिए कराए गए इस सर्वे में 59 फीसदी लोगों ने हां कहा. वहीं, 19 फीसदी लोग असंतुष्ट दिखे। आप सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या मानते हैं? इसके जवाब में 21 फीसदी लोग कोविड महामारी से निपटने को सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं। दूसरे नंबर पर 13 फीसदी लोग भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को उपलब्धि मानते हैं. राम मंदिर और 370 की विदाई को भी उपलब्धि बताया है। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।

मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धिवोट नतीजे
कोविड महामारी से निपटना21%
भ्रष्टाचार रहित सरकार13%
370 की विदाई12%
राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर11%
आधारभूत सुविधाएं7%
पाकिस्तान-चीन विवाद2%

इस सर्वे में सरकार की सबसे बड़ी विफलता के बारे में सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में 25 फीसदी लोगों ने महंगाई को बताया। वहीं 17 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ी विफलता बताया।

मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामीवोट नतीजे
महंगाई25%
बेरोजगारी17%
आर्थिक विकास12 %

इस सर्वे में लोगों से मणिपुर के मुद्दे पर भी सवाल पूछे गए. मणिपुर हिंसा पर केंद्र की क्या रणनीति होनी चाहिए? इस सवाल के जवाब में 44 फीसदी लोगों ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए था। जबकि 21 फीसदी का मानना था कि विभिन्न समूहों से तुरंत बातचीत होनी चाहिए थी।

मणिपुर हिंसा पर रायवोट प्रतिशत, नतीजे
केंद्र सरकार की नाकामी30%
राज्य सरकार की नाकामी25%
केंद्र-राज्य दोनों की नाकामी20%
विपक्ष14%
कह नहीं सकते11%