बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बर्थडे पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, तस्वीर की शेअर

Jahnavi Kapoor reached Tirupati temple on birthday of boyfriend Shikhar Pahadia, shared picture

Shikhar Pahariya Birthday: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आज शिखर के बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर से मिलने जाते हुए एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें वह शिखर पहाड़िया को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं।

उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शिखर के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की बहन खुशी कपूर ने भी शिखर पहाड़िया को विश करते हुए एक फोटो शेयर की है।

जाह्नवी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंचीं। वीडियो में वह भगवान के सामने सिर झुकाए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गई है।

जान्हवी-खुशी कपूर की कहानी

वायरल वीडियो में जहां जाह्नवी और खुशी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रही हैं। वहीं शिखर भी धोती पहने नजर आ रहे हैं। फैंस भी इस क्लिप पर अपना प्यार बरसा रहे हैं और लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर के साथ उनका परिवार भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा है। जान्हवी और शिखर को कई बार साथ देखा गया है।

हाल ही में शिखर को एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस की फैमिली के साथ देखा गया। मालूम हो कि जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में ‘एनटीआर 30’ की शूटिंग भी शुरू की है। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।