IPL 2023, CSK | IPL में MS धोनी को लेकर CSK के ऑलराउंडर दीपक चाहर का बड़ा बयान, क्या है धोनी का प्लान?

दीपक चाहर

IPL 2023, CSK | इस महीने की 31 तारीख से लीग क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

माना जा रहा है कि बतौर खिलाड़ी यह आईपीएल में उनका आखिरी सीजन होगा। लेकिन, इस मामले पर उनके साथी खिलाड़ी दीपक चाहर ने बयान दिया है।

सीएसके के ऑलराउंडर दीपक चाहर ने आईपीएल में अपने कप्तान की आगे की योजनाओं के बारे में कहा कि, धोनी आगे खेलेंगे या नहीं यह सिर्फ माही ही जानते हैं। उन्होंने कहा, किसी ने नहीं कहा कि यह उनका (आईपीएल में) आखिरी सीजन होगा। कम से कम उन्होंने ऐसा तो नहीं कहा है। आशा है कि वह और अधिक खेलेंगे। हम ऐसी कोई बात नहीं जानते, हम चाहते हैं कि वह जितना खेल सके, खेले।

दीपक ने आगे कहा, उन्हें पता है कि कब संन्यास लेना है। हमने यह तब देखा जब उसने टेस्ट क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा किया। उनके फैसले के बारे में कोई और नहीं जानता। मैं केवल उम्मीद कर सकता हूं कि वह (एमएस धोनी) खेलना जारी रखेंगे।

उनके नेतृत्व में खेलना सौभाग्य की बात है। उनके साथ खेलना किसी सपने के सच होने जैसा है। वह अभी शानदार फॉर्म में दिख रहा है, जब आप उसे खेलते हुए देखेंगे तो आपको लगेगा कि वह और भी बहुत कुछ खेल सकता है।