IPL 2023 Records | IPL के इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाना नामुमकिन, आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप

IPL 2023 Records
IPL 2023 Records

Indian Premier League Records: आईपीएल में हर साल एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. बहरहाल, आज हम आपको इस लीग के 5 ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है।

विराट कोहली ने 2016 के आईपीएल सीजन में 973 रन बनाए थे। कोहली साल 2016 में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इस साल आरसीबी के लिए कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 2016 के आईपीएल में 16 मैचों में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए थे। इस साल उन्होंने चार शतक लगाए थे।

साल 2013 में दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाने वाले क्रिस गेल ने बल्ले से तूफान खड़ा कर दिया था. उन्होंने इस साल पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रन बनाए थे। गेल ने इस दिन मैदान के हर तरफ चौकों-छक्कों की बारिश की थी।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में सबसे दबदबा वाली टीम रही है। वह अब तक 9 बार प्लेऑफ खेल चुकी है। जिसमें से उन्होंने 7 बार फाइनल में क्वालीफाई किया है। वहीं, चेन्नई ने 3 बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया है।

साल 2017 में आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था। इस साल 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम महज 49 रन पर ऑल आउट हो गई। यह आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर भी है।

अनुभवी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने प्रशांत परमेश्वरन के एक ओवर में 37 रन बनाकर इतिहास रच दिया। गेल ने यह कारनामा 2011 में कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ किया था। आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे महंगा ओवर नहीं फेंका गया है।