Entertainment | हनी सिंह और टीना थडानी के रिश्ते में आई थी दरार, एक साल में हुआ सिंगर का ब्रेकअप

55
Honey Singh-Tina Thadani Breakup

Honey Singh And Tina Thadani Breakup | बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। लंबे समय तक बॉलीवुड की दुनिया से दूर रहने के बाद वह एक बार फिर से वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस-मॉडल टीना थडानी के साथ नजर आ रहे थे।

इसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं. जिसके बाद दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया। लेकिन अब इन दोनों को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

टीना थडानी और हनी सिंह का हो गया है ब्रेकअप

सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह और टीना थडानी एक बार फिर चर्चा में हैं। इससे पहले दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हनी सिंह और टीना थडानी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हनी सिंह और टीना थडानी दोनों अब अलग रह रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cl1Y77Kpsh9/?utm_source=ig_web_copy_link

खबरों में बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ की सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हनी सिंह और टीना थडानी के फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं.

रिश्ता सिर्फ एक साल ही चला

सितंबर 2022 में हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लेने के बाद सिंगल हो गए। इसके बाद सिंगर टीना थडानी का नाम जुड़ने लगा। दोनों एक इवेंट में साथ गए थे। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीना थडानी और हनी सिंह का अफेयर साल 2023 के अप्रैल महीने से शुरू हुआ था। अब खबरों की मानें तो हनी सिंह और टीना थडानी एक दूसरे को एक साल तक डेट करने के बाद अलग हो गए। आपकी हनी सिंह और टीना थडानी के बारे में क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।