Gum Hai Kisi Ki Pyar Mein : विराट से बदला लेने लौट आयी पत्रलेखा, सई का अब क्या होगा?

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein

Gum Hai Kisi Ki Pyar Mein | टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह और अभिनेता नील भट्ट स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Gum Hai Kisi Ki Pyar Mein) टीआरपी लिस्ट में नंबर वन बनने के लिए संघर्ष कर रही है। . शो में हंगामा देखने को मिल रहा है।

जहां सई और सत्या की शादी हो चुकी है वहीं अब पत्रलेखा का विराट की जिंदगी से भी सफाया हो गया है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ में तमाम उथल-पुथल के बीच एक और बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, शो को लेकर कहा जा रहा है कि पत्रलेखा यानी ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही विराट की जिंदगी में वापसी कर सकती हैं।

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein

‘गुम है किसी के प्यार में’ से ऐश्वर्या शर्मा की वापसी ने लोगों को हैरान कर दिया है। इंडिया फ़ोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या शर्मा ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपने बचे हुए काम को पूरा करने के लिए वापस आएँगी।

बताया जा रहा है कि शो में उनकी कुछ शूटिंग बाकी है, जिसे पूरा करने के लिए ऐश्वर्या शर्मा ‘गुम है किसी के प्यार में’ में दोबारा एंट्री करेंगी।

ऐश्वर्या शर्मा की वापसी को लेकर माना जा रहा है कि पत्रलेखा सिर्फ विराट की ही नहीं बल्कि साईं की जिंदगी में भी हंगामा खड़ा कर देगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से ऐश्वर्या शर्मा की दोबारा एंट्री से जुड़े मामले पर कुछ नहीं कहा गया है।

ऐश्वर्या शर्मा ने अचानक ‘गुम है किसी के प्यार में’ को कहा अलविदा

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अचानक ‘गुम है किसी के प्यार में’ को अलविदा कह दिया। उनके जाने की खबर से सितारे ही नहीं फैंस भी सदमे में हैं। शो से निकलने के बाद ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि वह अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती हैं और कुछ नई चीजों को भी आजमाना चाहती हैं।