अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्राफर बनीं गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा, एक्टर ने दिखाई तस्वीरें

Arjun Kapoor Vacation Photos

Arjun Kapoor Photos | बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ यूरोप की यात्रा पर हैं। कपल साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहा है।

अर्जुन कपूर ने अब ऑस्ट्रिया से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और ये भी बताया है कि ये तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की थीं। अर्जुन कपूर के फैंस उनकी तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं. गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इससे पहले यूरोप ट्रिप से एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीरें

अर्जुन कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पांच तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वह टी-शर्ट के ऊपर हुडी पहने नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर अलग-अलग पोज देते नजर आए और एक तस्वीर में वह हुडी से अपना चेहरा छिपाते नजर आए।

फोटो क्लिक करने का क्रेडिट उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को दिया है. इस तरह मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्राफर बन गईं। फैंस अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये तस्वीर

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने हाथों से दिल बनाया है और उसका प्रतिबिंब सड़क पर दिखाई दे रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में दिल वाला इमोजी बनाया है। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा चार साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे। अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘लेडी किलर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ काम करते नजर आएंगे।