आकांक्षा की मौत का जिम्मेदार कौन? आकांक्षा दुबे मौत मामले में ‘बॉयफ्रेंड’ पर एफआईआर

fir-on-boyfriend-in-akanksha-dubey-death-case/

Akanksha Dubey Death Case | भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. हाल ही में वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे ने बेटी की मौत को आत्महत्या न मानते हुए हत्या करार दिया.

इतना ही नहीं मधु ने मशहूर भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर हत्या का सीधा आरोप भी लगाया. इस आरोप को लेकर आकांक्षा दुबे की मां ने सारनाथ थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और न्याय की मांग की. इसके बाद पुलिस ने समर और संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आकांक्षा की मौत का जिम्मेदार कौन?

आकांक्षा की मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, आरोप था कि दोनों ने आकांक्षा के पैसे रोक लिए थे। मधु ने हत्या के पीछे की वजह बताई कि दोनों ने आकांक्षा दुबे के काम के बदले करोड़ों रुपये नहीं दिए थे और जान से मारने की धमकी भी दी थी. आकांक्षा की मां का कहना है कि समर और संजय ने उसे मार डाला क्योंकि उसे पैसे नहीं देने थे।

FIR on 'boyfriend' in Akanksha Dubey death case

भोजपुरी सिनेमा में तेजी से बुलंदियों को छू रहीं और खूब नाम कमा चुकीं अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का कल वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के होटल सोमेंद्र रेजीडेंसी के कमरा नंबर 105 में निधन हो गया। आकांक्षा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला।

पुलिस शुरू से ही मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन आज इस हाईप्रोफाइल मामले में नया मोड़ आ गया है. मुंबई से लौटी आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया और हत्या का दोष किसी और पर नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर मढ़ दिया।

करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया

मधु दुबे ने बताया कि उनकी बेटी पिछले 3 साल से भोजपुरी सिंगर समर सिंह के संपर्क में थी. इस दौरान समर सिंह ने उनसे काफी काम करवाया और जहां हर म्यूजिक एलबम के लिए ₹70000 दिए जाते हैं, वहीं 3 साल तक काम करने के बाद भी उन्होंने एक रुपया नहीं दिया।

इस तरह समर सिंह पर आकांक्षा के करीब दो से तीन करोड़ रुपए बकाया हो गए। इसको लेकर समर के भाई संजय सिंह ने भी 21 मार्च को बस्ती में शूटिंग के दौरान आकांक्षा को धमकी दी थी। इसके बाद संजय सिंह ने फोन कर आकांक्षा को गायब करने की धमकी भी दी।

समर सिंह ने दी थी धमकी

आकांक्षा दुबे की मां मधु ने बताया कि आकांक्षा ने उसी दिन उन्हें फोन पर धमकी के बारे में बताया था। मधु ने समर सिंह और आकांक्षा के बीच किसी भी तरह के रिश्ते में होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच पति-पत्नी या लिव-इन जैसा कोई रिश्ता नहीं था। मधु ने बताया कि समर सिंह ने उनकी बेटी से शादी करने की इच्छा जताई थी लेकिन उसने मना कर दिया।

मधु ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है न कि उसने आत्महत्या की है। इसलिए जब तक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि समर सिंह आकांक्षा को किसी और के साथ काम करने से रोकता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

पूरे मामले में आकांक्षा की मां मधु की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सारनाथ के एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अभी मामले की जांच आत्महत्या के आधार पर की जा रही है.

मां की तहरीर पर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद चीजें और साफ हो पाएंगी।

कौन हैं समर सिंह

समर सिंह भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता हैं। उनके गाने अक्सर सुपरहिट होते हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं। जानकारों की माने तो अभिनेता आकांक्षा के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। समर राजनीति से भी जुड़े हुए हैं।

आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर समर के साथ कई रील्स और फोटोज शेयर की हैं। समर ने हाल ही में अपने अकाउंट पर एक्ट्रेस की फोटो शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था. इस पोस्ट पर लोगों ने आकांक्षा की मौत के लिए समर को जिम्मेदार ठहराया।