देश के करोड़ों Android यूजर्स खतरे में, सरकार ने जारी की चेतावनी

Crores of Android users in country are in danger, government issued warning

Android Users in Danger | इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने एक बार फिर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। CERT-In के मुताबिक, एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई बग पाए गए हैं जो यूजर्स के लिए बेहद खतरनाक हैं। इन बग्स की मदद से हैकर्स एंड्रॉइड डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं और महत्वपूर्ण डेटा चुरा सकते हैं।

CERT-In ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एंड्रॉइड वर्जन 11, 12, 12L और 13 में कई बग हैं जो फोन की सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। Google ने इन बग्स की पुष्टि की है और अपने सिक्योरिटी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी है.

खामियों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए CERT-In ने कहा है कि फ्रेमवर्क, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम, क्वालकॉम चिप और क्वालकॉम क्लोज्ड सोर्स में खामियां हैं जिससे एंड्रॉइड फोन खतरे में हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपकी निजी जानकारी ले सकते हैं और आपके फोन को रिमोट से कंट्रोल भी कर सकते हैं।

इन बग्स से भारत के करोड़ों मोबाइल यूजर्स प्रभावित होंगे, क्योंकि फिलहाल ज्यादातर एंड्रॉइड फोन में एंड्रॉइड 11, 12 और 13 है। इससे पहले पिछले महीने भी CERT-In ने एंड्रॉइड बग्स को लेकर अलर्ट जारी किया था। उस दौरान करीब 40 कमियां चिन्हित की गई थीं।

  • CVE-2022-40534
  • CVE-2023-21646
  • CVE-2023-21653
  • CVE-2023-28538
  • CVE-2023-28549
  • CVE-2023-28573
  • CVE-2023-28581
  • CVE-2023-28584
  • CVE-2023-33015
  • CVE-2023-33016
  • CVE-2023-33019
  • CVE-2023-33021
  • CVE-2023-35658
  • CVE-2023-35664
  • CVE-2023-35665
  • CVE-2023-35666
  • CVE-2023-35667
  • CVE-2023-35669
  • CVE-2023-35670
  • CVE-2023-35671
  • CVE-2023-35673
  • CVE-2023-35674
  • CVE-2023-35675
  • CVE-2023-35676
  • CVE-2023-35677
  • CVE-2023-35679
  • CVE-2023-35680
  • CVE-2023-35681
  • CVE-2023-35682
  • CVE-2023-35683
  • CVE-2023-35684
  • CVE-2023-35687

Android की इन खामियों से बचने का क्या है तरीका?

CERT-In ने कहा है कि एंड्रॉइड यूजर्स को तुरंत प्रभाव से अपने फोन को अपडेट कर लेना चाहिए। अगर आपके फोन में कोई सिक्योरिटी अपडेट आया है तो उसे नजरअंदाज न करें। फोन को अपडेट करने के लिए सेटिंग्स में जाएं और फिर सिस्टम और अपडेट सॉफ्टवेयर में जाएं।