Crime News : गांव की एक महिला मेहंदी लगवाने के नाम पर बच्ची को अपने घर ले गई। आरोप है कि उसने उसे चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला के जीजा और उसके दो दोस्तों ने उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह हरियाणा में काम करता है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते हैं। रविवार शाम गांव निवासी एक महिला घर पहुंची और उसकी बेटी को मेहंदी लगवाने के नाम पर अपने घर ले गई। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को चाय दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
तीन लोगों ने किया रेप
आरोप है कि इस दौरान महिला के जेठ और दो युवकों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया था. होश में आने पर उसने वीडियो अपनी बेटी को दिखाया और किसी को बताने पर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। बेटी ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। वह भी हरियाणा से घर पहुंच गया।
जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच करायी जा रही है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।