Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर दिखेगी विपक्षी एकता? कांग्रेस ने लिखी 24 पार्टियों को चिट्ठी

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो) ( Image Source : PTI )

Opposition Unity In Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में विपक्षी दल एक साथ एक मंच पर आ सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार (11 जनवरी) को कई दलों को यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए पत्र लिखा है।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में समान विचारधारा वाले 24 दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित करते हुए पत्र लिखा है।”

Congress President Shri. Mallikarjun Kharge-ji has written to presidents of 24 like-minded parties inviting them to the concluding function of the #BharatJodoYatra on January 30th. pic.twitter.com/ZfczAw31YB

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 11, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र में लिखा है कि जैसा कि आप जानते हैं कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक 3300 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।

यात्रा में सद्भाव और समानता का एक बहुत ही सरल और स्थायी संदेश है। भारतीयों ने सदियों से इन मूल्यों के लिए संघर्ष किया है और ये हमारे संविधान में निहित हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे लिखा कि यात्री गर्मी, सर्दी और बारिश में रोजाना 20-25 किमी पैदल चलते हैं। उन्होंने यात्रा का संदेश लाखों लोगों तक पहुंचाया है।

यात्रा की शुरुआत से ही हमने समान विचारधारा वाले हर भारतीय को यात्रा पर आने का न्यौता दिया है। राहुल गांधी के आमंत्रण पर कई राजनीतिक दलों के सांसद भी अलग-अलग चरणों में यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

मैं अब आपको 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।

इस कार्यक्रम में हम घृणा और हिंसा से लड़ने, सत्य, करुणा और अहिंसा का संदेश फैलाने और सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करेंगे।

नफरत फैला रही है बीजेपी

भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण बुधवार से शुरू हो गया है। पंजाब में पदयात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला है।

किसानों, दुकानदारों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं से बात की। राहुल गांधी ने फतेहगढ़ साहिब में कहा कि बीजेपी नफरत फैला रही है।

लेकिन भारत भाईचारा, एकता और सम्मान की भावना में विश्वास रखता है। यही वजह है कि भारत जोड़ो यात्रा सफल हो रही है।

राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में फहराएंगे तिरंगा

7 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में समाप्त होगी।

जब राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में तिरंगा फहराएंगे। यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों से होकर गुजरी है।

इसे भी पढ़ें