Maharashtra Two MP ticket Cancelled: लोकसभा चुनाव 2024 के रण में सभी राजनीतिक पार्टियां कूद पड़ी हैं। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही सभी पार्टियां चुनावी मैदान में जीत का परचम लहराने की तैयारी में जुट गई हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी ही पार्टी के दो मौजूदा सांसदों के टिकट रद्द कर दिए हैं। सीएम शिंदे ने हिंगोली से सांसद हेमंत पाटिल और यवतमाल वाशिम से पांच बार की सांसद भावना गवली का टिकट रद्द कर दिया है।
मौजूदा सांसदों के टिकट कटे
महाराष्ट्र में हिंगोली और यवतमाल सीट से मौजूदा सांसदों के टिकट कटने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा दो सांसदों के टिकट काटने से पार्टी नेता नाराज हैं? सांसदों के टिकट काटे जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री शंभूराज देसाई का बयान सामने आया है। शंभुराज देसाई ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। हिंगोली से सांसद हेमंत पाटिल की पत्नी को टिकट दिया गया है।