उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, जाने क्या है आवेदन का तरीका

Uttar Pradesh Police Recruitment

UP Police Constable Recruitment 2023 | यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 2833 और 52699 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों लोगों पर भर्ती की जाएगी। फिजिकल टेस्ट वाराणसी, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर में आयोजित किया जाएगा।

नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है

अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार द्वारा 52699 पुलिस कांस्टेबल भर्ती अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रही है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा जल्द ही भर्ती अधिसूचना जारी की जा सकती है।

यूपी पुलिस नोटिस के अनुसार रिक्त पोस्ट की सूची

29 सितंबर 2023 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यूपीपीबीपीबी की वेबसाइट पर कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के संबंध में एक नोटिस जारी किया गया। यूपी पुलिस के नोटिस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर के 2469 पद, जेल वार्डर के 2833 पद और कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती की जाएगी। फिजिकल टेस्ट वाराणसी, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया आगामी दिसंबर 2023 तक पूरी कर ली जाए. आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी. यूपीपी कांस्टेबल भर्ती में 12वीं पास अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 से 22 साल है, भाग ले सकेंगे. हालाँकि, पात्रता और आयु सीमा के बारे में अद्यतन जानकारी भर्ती अधिसूचना में दी जाएगी।