UP Crime News | नौकर ने की रेप की कोशिश तो मालकिन ने सिखाया ऐसा सबक, देखने वाले भी रह गए हैरान

UP News Today

यूपी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने नौकर पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। लेकिन महिला ने आरोपी नौकर को ऐसा सबक सिखाया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। दरअसल, जब नौकर ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की तो महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटकर शरीर से अलग कर दिया।

आरोपी नौकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, पूरा मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां एक महिला का पति नौकरी के लिए सऊदी अरब गया हुआ है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनके नौकर की नियत खराब हो गई थी और एक दिन जब घर पर कोई नहीं था, तो उसने मौका पाकर महिला को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, तब महिला ने चतुराई और साहस दिखाया, महिला ने किचन बंद करने का बहाना बनाया और वहां से चाकू उठा लिया।

जिसके बाद जैसे ही नौकर ने रेप करने की कोशिश की तो उसने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस हमले घायल नौकर मौके से भाग गया। इसी बीच महिला ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, आरोपी नौकर की ओर से उसके पिता ने भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, नौकर का कहना है कि वह बचपन से ही महिला के घर पर काम कर रहा है। घटना वाले दिन महिला ने मुझे किसी बहाने से अपने पास बुलाया और रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

जब उसे होश आया तो उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और अपने परिवार के पास पहुंचा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, शरीफपुर गांव में एक नौकर का अपनी मालकिन से विवाद हो गया। जिसके चलते महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल हालत में लड़के को प्रयागराज रेफर किया गया है।