Tata Nexon EV का नया मॉडल अपडेट फीचर्स के साथ लाँच, जानें कीमत और माइलेज

Tata Nexon EV Price and Mileage Update Features

Tata Nexon EV: Tata Motors ने अपनी Tata Nexon EV Max xz+ Lux (लक्जरी) मॉडल को नए फीचर्स के साथ पेश किया है। इस मॉडल में अब बड़ा 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा। यह स्क्रीन एचडी डेफिनिशन वीडियो के लिए डिजाइन की गई है।

वॉयस कमांड और नया यूजर इंटरफेस

Tata Nexon EV Max xz+ Lux अपडेट नए वर्जन में Apple Car Play, Android Auto, हाई डेफिनिशन रियर व्यू कैमरा, छह भाषाओं में वॉयस असिस्टेंस, 180 से अधिक वॉयस कमांड, नया यूजर इंटरफेस जैसी नई सुविधाएँ मिलेंगी। इसमें एयरबैग्स, एबीएस जैसे दमदार सेफ्टी फीचर्स हैं।

9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड

Tata Nexon EV Max xz+ Lux में 40.5KWh का बैटरी पैक मिलता है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 453 किमी तक चलती है। यह कार महज 9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। डीसी फास्ट चार्जर से Tata Nexon EV Max सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

Tata Nexon EV Max xz+ Lux में 250 एनएम का टार्क मिलता है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड ईको, सिटी और स्पोर्ट दिए गए हैं। नया XZ Plus लक्ज़री वेरिएंट 3.3 KW AC चार्जर के साथ आता है। बाजार में इस कार की कीमत 18.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।