RPSC RAS Admit Card 2023 | इस दिन जारी होगा RPSC RAS परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

RPSC RAS Admit Card 2023

RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। आरपीएससी आरएएस 2023 परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाली है। आवेदक नीचे बताए गए समय से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC RAS Admit Card एडमिट कार्ड 2023 कब जारी होगा?

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। आरपीएससी आरएएस 2023 परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को 24 सितंबर से अपने पोर्टल पर लॉग इन कर परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी मिल जाएगी. उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उसे आसानी से डाउनलोड कर पाएंगें।
  • आधिकारिक वेबसाइट – rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट भी ले लें।